पति ने कोठे पर पहुंचाया, सेक्स वर्कर्स ने बचाया

Date:

मुंबई ।। अपनी नव विवाहिता पत्नी को धोखे से वेश्यालय में बेचने की कोशिश कर रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पति की कुटिल चालों से अनजान पत्नी को वहां की कॉल गर्ल्स ने ही बचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय ललन अकरम शेख मुंबई के रेडलाइट एरिया कमाठीपुरा में अपनी पत्नी को बेचने पहुंचा। उसने मुर्शिदाबाद (बंगाल) के अपने गांव में दो महीने पहले ही शादी की थी। उसने लड़की के घर वालों को झूठ बताया था कि वह मुंबई में एक जूलरी शॉप में काम करता है, 12000 रुपए महीने कमाता है और जल्द ही उसका प्रमोशन भी होने वाला है।

 गांव से मुंबई आई उसकी युवा पत्नी को जरा भी एहसास नहीं था कि पति उसके साथ कैसा घिनौना खेल खेलने वाला है। जब शेख वेश्यालय मालिकों से सौदेबाजी कर रहा था, तब आसपास खड़ी सेक्स वर्कर्स को शक हो गया। उन लोगों ने लड़की का मासूम चेहरा देखा और उन्हें समझ में आ गया कि पति इस लड़की को देह व्यापार के दलदल में धकेलने की तैयारी कर चुका है। इन सेक्स वर्कर्स ने पुलिस कंट्रोल को फोन कर दिया।

इस सूचना के आधार पर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। नागपाड़ा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर संजय कदम ने बताया कि शेख की पत्नी हिन्दी और अंग्रेजी नहीं समझ पाती। उसे पुलिस उसके गांव वापस भेजने की सोच रही है। जबकि, शेख के बारे में यह पता करने की कोशिश हो रही है कि क्या उसने पहले भी कुछ महिलाओं को बेचा है।

जब इस बारे में पुलिस बुलाकर उस महिला को बचाने वाली सेक्स वर्कर्स से यह पूछा गया कि उन्होंने क्यों उस महिला को इस धंधे में आने से रोका, तो नाम न छापने के अनुरोध के साथ उन्होंने बताया कि वह जानती हैं इस दलदल में जीना कैसे मौत से भी बदतर हो जाता है। ऐसे में वह नहीं चाहती थीं कि उनकी तरह कोई और मासूम महिला जबरन यहां के जुल्मों का शिकार हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...