तालाबों में बदलता रेगिस्तान राजस्थान में बाढ़ जेसे हालात।

Date:

राजस्थान में बारिश का कहर लगातार जारी है।  कई जिलों में खासी वर्षा से बाढ़ जैसे हालात तक पहुंच गए है।  इसी के बिच कई ऐसी तस्वीरें आजाती है जो लापरवाही का सबब बनती है।  इस लापरवाही से लोगों की जान तक चली जा रही है।  आप जो तस्वीरें देख रहे है वो टोंक जिले से है।  ट्रेक्टर ड्राइवर रपट पर तेज बहाव के पानी को अनदेखा करते हुए पत्थरों से भरा ट्रेक्टर पानी के बिच उतार देता है उसके बाद जो हुआ वो आपके सामने है।  ट्रेक्टर सहित ट्रेक्टर में बैठे लोग पानी में बाह गए।  तीन लोग तो जैसे तैसे अपनी जान बचा कर बाहर आगये लेकिन बाकी दो फंस गए और पानी के साथ बहने लगे लोगों ने जैसे तैसे इनको बचाया।
बहाव में चाहे इंसान हो या जानवर हर कोई इस बहाव में बहे जा रहा है।  धौलपुर के ये तस्वीर जिसमे एक गाय नाले बहे जा रही है।  धौलपुर में चम्बल और पार्वती नदी का पानी कोहराम मचा रहा है कई लोग इसकी चपेट में कई घर इस बाढ़ का शिकार हो।   बाढ़ के इस कहर के बिच लोग अपना गाँव तक छोड़ने को मजबूर हो गए है।
राजस्थान करोली के भी यही हाल है यहाँ पर बाढ़ के गेट खोलते ही नदी में पानी आगया और कई लोग इसकी चपेट में आगये एक युवक लापता हो गया जिसको बचाव दाल ने ढूढने की कोशिश की लेकिन वो नज़र नहीं आया।
बारां में भी यही हाल है।  बारां में बढ़ आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।  कई दिनों से लाइट नहीं है यहाँ तक की लोग चक्की में आता तक नहीं पिसवा पा रहे है।
राजस्थान में बारिश की मार हर किसी को प्रभावित कर रही है।  खाली मैदान तालाब बन गए है और कई कस्बों में पानी भरा हुआ है।  मोसम विभाग की माने तो बारिश से राहत मिलने के अभी कोई उम्मीद नहीं है।  बारिश अभी भी जारी रहेगी इसे में लोगों की मुश्किलें अभी और भी बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...