शपथ लेते ही राजस्थान सरकार की वेबसाईट अपडेट

Date:

Untitled-1उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शपथ लेते ही प्रदेश के अधिकतर विभागों की वेबसाइट पर तत्परता से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो लगा दिया गया, लेकिन राजस्थान सरकार की अधिकारिक वेबसाइट भी आज अपडेट कर दी गई।  विधानसभा चुनाव के चलते सभी सरकारी वेबसाइट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो हटाकर राज्यपाल मार्गेट अल्वा के फोटो लगा दिए गए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैसे ही शपथ ली। उसके एक घंटे के भीतर राजथान रोडवेज की, विद्युत निगम, राजस्थान आवासन मंडल की साइट, राजस्थान फाउंडेशन, शिक्षा से जुड़ी राज शिक्षा की साइट घंटेभर बाद ही अपडेट होना शुरू हो गई और अधिकतर साइटों पर वसुंधरा राजे की तस्वीर लगा दी गई। राजस्थान पुलिस की वेबसाइट तो शुक्रवार सुबह शपथ ग्रहण के पहले ही अपडेट हो गई थी, जहां राजे का फोटो और जानकारी अपडेट कर दी गई थी,  राजस्थान सरकार की आधिकारिक मुख्य साइट अभी अपडेट कर दी गई। इस पर  राज्यपाल मार्गेट अल्वा व नई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का फोटो लगाकर मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की नई जानकारी अपडेट कर दी गई है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...