कोर्ट में महिला वकील पर पति ने किये सरे आम चाकू से वार

Date:

IMG-20150311-WA0015॥कोर्ट परिसर के बाथरूम के पास हुई वारदात, महिला वकील पर किए छह वार, महिला वकील अस्पताल में भर्ती
॥दहेज प्रताडऩा सहित कई मामले चल रहे हैं पति-पत्नी के बीच, पिछले महीने ही पति व ससुर ने चुराई थी कार
उदयपुर। न्यायालय परिसर में आज सुबह एक महिला वकील पर उसके पति ने चाकू से हमलाकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। यह वारदात सुबह 11 बजे पारिवारिक कोर्ट के बाथरूम के पास हुई, जब महिला वकील पर पीछे से उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। महिला वकील पर छह वार किए गए। बाद में आरोपी पति वहां से भाग छूटा। न्यायालय परिसर में मौजूद अन्य वकीलों ने घायल महिला वकील को एमबी हॉस्पीटल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। महिला वकील की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
IMG-20150311-WA0021href=”http://www.udaipurpost.com/udaipurpost-867.html/img-20150311-wa0020″ rel=”attachment wp-att-31458″>IMG-20150311-WA0020IMG-20150311-WA0012IMG-20150311-WA0010सूत्रों के अनुसार हिरणमगरी के सेक्टर १३ निवासी प्रीति माटा (३०) आज सुबह पारिवारिक न्यायालय गई थी। प्रीति माटा और उसके पति जितेंद्र माटा के बीच पारिवारिक न्यायालय में केस चल रहा है। सुबह 11 बजे प्रीति माटा बाथरूम की तरफ गई, तो पीछे से उसके पति जितेंद्र ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। जितेंद्र ने प्रीति पर छह वार किए। दो वार पेट, एक कमर और तीन वार हाथ पर लगे। इससे प्रीति लहुलूहान हो गई। वारदात के बाद जितेंद्र वहां से भाग छूटा। इस घटना से कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई और मौके पर कई वकील जमा हो गए, जिन्होंने तत्काल प्रीति को एमबी हॉस्पीटल की इमरजेंसी में महिला वकील को पहुंचाया। प्रीति की चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
उल्लेखनीय है कि प्रीति की शादी २००९ में जितेंद्र माटा के साथ हुई थी। प्रीति का पीहर सेक्टर 13 में हैं, जबकि ससुराल जवाहर नगर में हैं। चार पहले दोनों के बीच दहेज प्रताडऩा को लेकर विवाद हुआ और प्रीति उसके पति से अलग होकर पीहर में रहने लगी। दोनों के बीच दहेज प्रताडऩा और पारिवारिक मामलों को लेकर कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। पता चला है कि पिछले महीने प्रीति के पति जितेंद्र और ससुर शांतिलाल ने प्रीति के पीहर से कार चुरा ली थी। यह मामला गोवर्धनविलास थाने में दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने दोनों से चोरी गई कार बरामद की थी। दोनों आरोपी गिरफ्तार हुए। फिलहाल दोनों जमानत पर हैं। इसी बीच यह वारदात हो गई।
कोर्ट में चौथी वारदात : आज सुबह महिला वकील पर चाकू से हमला करने सहित अब तक कोर्ट में चार वारदातें हो चुकी है, जिसमें से एक गेंगस्टर सिराज और पुलिसकर्मी चंदनसिंह की हत्या हुई थी। इमरान कुंजड़े ने वसीम चूहे को चाकू से हमलाकर मार डाला था। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता राव रतनसिंह का कहना है कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा बंदोबस्त की कमी है। मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट परिसर में पुलिस का जाब्ता भी बढ़ाया जाना चाहिए।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...