जमीन विवाद में किराणा व्यापारी पर फांयरिग

Date:

चार नामजद, व्यापारी भर्ती, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस,
उदयपुर/धरियावद। धरियावद कस्बे में आज सुबह दस बजे एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने एक किराणा व्यापारी पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अन्य व्यापारियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। फायरिंग में पुलिस ने चार लोगों के नामजद तलाश शुरू कर दी।
एसपी कालूराम रावत ने बताया कि धरियावद निवासी राजू पुत्र शंातिलाल ताली उसकी किराणा दुकान पर काम कर रहा था। उसी दौरान एक लाल रंग की बाइक पर दो नाकाबपोश युवक आए। दोनों आरोपियों ने धमकाते हुए चार राउंड फायर किए। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग में व्यापारी के पैर में गोली लगी। पड़ोसी व्यापारी ने पुलिस को सूचना देते हुए राजू को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहंा उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है।
पूछताछ में राजू ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से जमलचंद कोठारी, राजकुमार आचार्य, डॉ. विमल व एक अन्य से उसका जमीन विवाद चल रहा है। जिसके चलते राजू ने जमीन पर कोर्ट से स्टे ले रखा है। उसी के चलते आज सुबह दो बाइक सवार नकाबपोश उसकी दुकान पर आए। दोनों आरोपियों ने उससे स्टे हटाने की बात कही। राजू ने स्टे हटाने से मना कर दिया। राजू के मना करने पर एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर राजू पर चार फायर किए। फायरिग की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दिनेश मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राजू से मिली जानकारी के आधार पर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बाजार बंद : सुबह फायरिग की बात जैसे ही कस्बे में अन्य व्यापारियों तक पहुंची। सभी व्यापारियो ने प्रशासन व पुलिस के प्रति रोष जताते हुए बाजार बंद कर दिए। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...