जिसे मृत समझ दफना रहे थे, वह निकला जिंदा

Date:

indoreRPJHONL0042209201412Z00Z06 PMतेजाजी नगर में रविवार को चार साल के बच्चे को मृत समझ परिजन दफनाने पहुंच गए। श्मशान में बच्चा खांसा, तो उसे अस्पताल लेकर दौड़े। उसे आईसीयू में भर्ती किया है।

तेजाजी नगर के पास असरावद गांव निवासी कुंदन पिता जीवन चौधरी (4) घर में खेलते हुए 15 दिन पहले गिर गया था। सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गया। परिजन ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत मे सुधार नहीं होने पर शुक्रवार को उसे निजी अस्पताल ले गए। यहां से शनिवार रात बच्चे की छुट्टी कर दी गई अस्पताल में परिजन को बताया, बच्चे के दिमाग में खून के थक्के जम गए हैं। अब हालत में सुधार होना मुश्किल है। उसे घर पर ले जाकर ही इलाज कराने की सलाह दी। राज में परिजन उसे घर ले आए।

गड्ढा खोदते समय आवाज सुनते ही चौंके
रिश्तेदार भरत ने बताया कि रविवार दोपहर बच्चे की सांस नहीं चलती देख परिजन को लगा, उसकी मौत हो गई है। डॉक्टर को दिखाए बिना ही रिश्तेदारों को इकट्ठा किया और बच्चे को दफनाने ले गए।

श्मशान में गड्ढा खोदते समय बच्चे के खांसने पर सभी चौंक गए। तेजाजी नगर में एक डॉक्टर को दिखा, तो पता चला वह जिंदा है। परिवार के लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे आईसीयू में रखा गया है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...