उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आज उपाध्यक्ष रामलाल गायरी की अध्यक्षता एवं सांसद तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह मीणा के मुख्य आतिथ्य में पदाधिकारियों एवं ब्लॉक अध्यक्षो की आवश्यक बैठक आयेाजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से 10 मार्च को देवली (टोंक) में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक भागीदारी करने पर चर्चा की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियो, जनप्रतिनिधियों को अनिवार्यतः रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया।
बेठक मे लोकसभा चुनावो की तारीख घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओ को एकजुटता से पार्टी की मजबूती हेतु अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। बेठक को राज. प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं संांसद रघुवीरसिंह मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, त्रिलोक पूर्बिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ख्यालीलाल सुहालका, उपाध्यक्ष रामलाल गायरी, हरिराम मीणा, केवलचन्द लबाना, महामंत्री भगवतीलाल खटीक, पीसीसी सदस्य इन्द्रराज पुरोहित, सचिव प्रतापसिंह चौहान, कमलसिंह चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
Date: