Udaipur से Ujjain तक बनेगा पर्यटन सर्किट

Date:

  • l_udaipur-tourim-1461669956लोकसभा सत्र के पहले दिन मंदसौर सांसद ने उठाया मुद्दा, उदयपुर उज्जैन सर्किट पर केन्द्र सरकार जल्द काम शुरू करेगी।
  • उदयपुर

    लोकसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता ने पर्यटन विषय को सदन में उठाया। सांसद गुप्ता ने मध्यप्रदेश में पर्यटन और अपनी लगातार चली आ रही उदयपुर-उज्जैन पर्यटन सर्किट की मांग को रख मंत्रालय से जानकारी चाही।

  • इस पर मंत्री महेश शर्मा ने तत्काल सदन में जवाब देते हुए बताया कि थीम बेस्ड पर्यटन और उदयपुर-उज्जैन सर्किट पर केन्द्र सरकार जल्द काम शुरू करेगी।
  • छह करोड़ से अधिक पर्यटक आते हैं प्रतिवर्ष

    सांसद गुप्ता ने सदन में कहा कि मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष 6 करोड़ 36  लाख देशी और 3 लाख 16  हजार विदेशी पर्यटक आते हैं। यह संख्या जम्मू-कश्मीर से सात गुना अधिक है। क्या केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश के लिए कोई विशेष कार्ययोजना बनाने जा रही है।

  • सांसद गुप्ता ने दूसरा प्रश्न कर कहा कि उज्जैन से उदयपुर के बीच दो राज्यों को मिलाते हुए टूरिस्ट परिपथ बन सकता है। इसमें चित्तौडग़ढ़, मंदसौर एवं मंदसौर संसदीय क्षेत्र में पर्यटन की बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। क्या इस पर कोई कार्य किया जा रहा है?
  • मंत्री शर्मा ने अवगत करवाया कि मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रदेश है। हमने थीम बेस्ड पर्यटन को चिह्नित कर वर्गीकृत किया है। जैसे-रामायण सर्किट, बुद्धा सर्किट, ईको सर्किट, डेजर्ट सर्किट इत्यादि। इसमें प्रदेशों की सीमाओं के आधार पर वर्गीकरण नहीं किया गया है।
Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Pinko Kumar Evi Resmi Web Sitesi, Çalışma Heliostat, Yapacak

Interality küçük telefon monitörlerine uyarlanmıştır ve arka arkaya fırsatlar...

Pinko Kumar Evi Kayıtları Tatil Oyun Cihazlarına Ek olarak Pinko Casino

Manevi para biriminin değişiminden sonra, o nesnel para, Tanrı...

Должностной журнал Pinco casino для забавы нате реальные деньги

Довольно повторить email-адресок или выход мобильника в настройках профиля....

Pinco Пинко казино должностной сайт, онлайновый оформление а также гелиостат на сегодня

Опции позволяют бить зарисованные важности в видах автоматического заключения...