हत्याकाण्ड के बाद पुलिस बल के सामने ही आरोपियों के घर में किया दाह संस्कार

Date:

उदयपुर. खेरोदा थाना क्षेत्र स्थित खरसाण में जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। इस हत्याकाण्ड के बाद आक्रोशित लोगोंं ने आरोपियोंं के घर मेंं ही मृतक का दाह संस्कार कर डाला। भारी पुलिस बल के मौके पर होने के बावजूद पुलिस मूूक दर्शक बनकर रह गई और भीड़ ने आरोपियोंं के घरोंं मेंं दाह संस्कार करते हुए एक ट्र्रेेेेक्‍टर को भी जला डाला। इस पूरे घटनाक्रम का किसी को भी वीडियो नहींं बनवाने दिया और ना ही मोबाइल पर उस दरमियान किसी केा बात करने दी गई। आरोपी परिवार रात से ही फरार है।

जानकारी मेंं आया कि पुलिस ने कुछ लोगोंं को हिरासत मेंं ले लिया है। यह एक नृशंस हत्या बताई जा रही है। सूत्रोंं के अनुसार मृतक फतहलाल के सिर मेंं पहले वार किए गए उसके बाद लोहे की सब्बल और नुकीली चीजेंं शरीर के कमर के नीचे वाले हिस्से मेंं घुसा दी गई। गांव मे भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि फतहलाल और उसके चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। जानकारी यह भी मिली है कि मृतक के उपर आरोपियोंं ने ट्रेक्टर भी चढा़या जिससे उसके पैरोंं की हड्डियां चकनाचूर हो गई।

गौरतलब है क‍ि वारदात रात को हुई पुलिस को सुबह सूचना मिली तो शव कब्जे मेंं लेकर मृतक का एमबी अस्पताल मेंं पोस्टमार्टम करवाया। अब तक की जानकारी के अनुसार शाम को फतहलाल मेनारिया अपने खेत पर काम कर रहा था तभी उसके पास ही खेतों मे काम कर रहे चचेरे भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हाेे गया जिस पर फतहलाल को बेदर्दी से मारा गया । एम्बुुलेंस के जर‍िए गंभीर घायल फतहलाल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां रात को उसकी मौत हो गई। अलसुबह पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हत्या का मामला दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपियोंं को हिरासत मेंं ले लिया है। लेक‍िन बाद में लोगों ने मृृृृतक फतहलाल के शव का आरोप‍ियों के घर में दाह संस्‍कार कर द‍िया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Top Salle de jeu quelque peu 2025 : Bouquin nos Plus grands Condition de jeu

Votre législation a vu au moment continûment en compagnie...

Рабочее зеркало Мелбет нате сейчас вход, скачать

В данном материале речь идет что касается нелегальной в...

Bir diyalog kumarhanesini yenmek için bir hanedanlığa mı ihtiyacınız var? Step -y -by -adım tank çiftçiliği bnc ru

İnternet yuvalarını oynamadan, son parayı alın. Şansını elde edecek...

Казино стратегиялары тактикасы қызықты интерактивті слоттар рулетка және карта ойындары

МазмұныҚұмар ойын үйіндегі «Ұт-жеңіс» стратегияларыБонус суреттерінің болуыТіркелуден тыс қосымшалар...