गंदगी डालकर नाबालिग लड़कों ने लूटे ढाई लाख रुपए

Date:

उदयपुर. सूरजपोल चौराहे के पास पेट्रोल पम्प के सामने शनिवार सुबह चार नाबालिग लड़कों ने ढाई लाख रुपए का पेमेंट लेकर जा रहे किसान से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करा दी। गिरफ्तार हुए एक आरोपी लड़के के जरिए पुलिस ने शहर में कई स्थानों पर दबिश दी। बैग सहित ढाई लाख रुपए नगद, खाली हस्ताक्षरशुदा दो चैक, सहित दस्तावेज बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि छोटी सादड़ी निवासी गिरधारी लाल जणवा खेती का काम करते हैं। दिए गए बीजों का रुपए लेने वे उदयपुर कृषि मंडी आए थे।

यहां से दो लाख रुपए के चैक लेकर गिरधारीलाल टाउन हॉल स्थित एसबीबीजे बैंक गए। यहां से दो लाख रुपए नगद लिए, पचास हजार रुपए उनके बैग में पहले से ही रखे हुए थे। इस पर बैग में उनके ढाई लाख रुपए थे।

टाउन हॉल से वापस कृषि मंडी जाने के लिए वे टैम्पो में बैठे। उनके साथ में चार लड़के भी टेम्पो में बैठ गए। एक लड़के ने थूकते हुए गिरधारी लाल के शर्ट पर गंदगी कर दी, फिर कहा अरे आपकी शर्ट खराब हो गई। शर्ट देखने की ओर जैसे ही गिरधारीलाल का ध्यान बंटा, चारों लड़के बैग उठाकर टेम्पो से उतरकर भाग छूटे।

गिरधारीलाल चिल्लाते हुए आरोपियों के पीछे भागे। इस पर कुछ राहगीर भी आरोपियों को पकडऩे के लिए भागने लगे। करीब एक किलोमीटर दौडऩे के बाद तीन लड़के फरार हो गए, वहीं एक लड़का रोडवेज बस के सीट के नीचे छुप गया।

इस पर सत्यनारायण गंधर्व ने आरोपी को छुपते हुए देख लिया। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपी को थाने के सुपुर्द कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...