तीनों खान को अफोर्ड कर पाना प्रोड्यूसर के लिए आसान नहींः सलमान

Date:

khansमुंबई पिछले दिनों यह खबर आई थी कि सलमान खान, आमिर खान और शाहरूख खान एक फिल्म में साथ आ रहे हैं। इस बात पर जब हाल ही फिल्म “बजरंगी भाईजान” के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान से पूछा गया, तो उनका कहना था, “इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर्स को एक ही खान को अफोर्ड करने में प्रॉब्लम होती है।

ऎसे में तीनों खान को अफोर्ड कर पाना किसी भी प्रोड्यूसर के लिए पॉसिबल नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम तीनों साथ काम करें, लेकिन मुझे नहीं लगता यह संभव है।” मुम्बई में ट्रेलर लॉन्च में सलमान के साथ लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और डायरेक्टर कबीर खान भी मौजूद थे।

इस मौके पर सलमान काफी कूल नजर आए और प्रेस के सवालों का अपने अंदाज में जवाब दिया।भाई हैं मेरे आमिर-शाहरूखसोशल साइट्स पर आमिर और शाहरूख को लेकर उड़ाए गए मजाक को लेकर एक बार फिर सलमान ने इवेंट के दौरान आपत्ति जताई।

उनका कहना था, “आमिर-शाहरूख मेरे भाई जैसे हैं और मैं उनके खिलाफ कुछ भी सुन नहीं सकता। यदि कोई मेरा फैन है, तो उसे कोई हक नहीं है कि वह मेरे दोस्तों का मजाक बनाए।”असल में आए आंसूफिल्म पर बात करते हुए सलमान ने बताया कि कहानी इतनी अच्छी और इमोशनल है कि फिल्म के दौरान उन्हें ग्लिसरीन का यूज नहीं करना पड़ा। इमोशनल सीन के दौरान उनके आंसू खुद-ब-खुद आ गए।

अपने प्रोडक्शन हाउस के बारे में उनका कहना था, “अरबाज और सौहेल के बच्चे हैं, ऎसे में मैंने भी अपना प्रोडक्शन शुरू कर लिया, जो मेरे बच्चे जैसा है

हर्षाली मलहोत्रा तो दिखा सकती है नखरेफिल्म में पाकिस्तानी गर्ल का रोल प्ले कर रही हर्षाली मलहोत्रा  के नखरों के बारे में सलमान का कहना था, “वह बहुत ही क्यूट है।

सैट पर कई बार वह नखरे दिखाती थी, लेकिन वह बहुत छोटी है, इसलिए नखरे तो दिखा सकती है। मैं तो इस उम्र में भी नखरे दिखाता हूं। हर्षाली मलहोत्रा के साथ काम करने का एक्सपीरियंस काफी खास रहा। वह फिल्म की जान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

БК Мелбет бонус дли регистрации, а как использовать а еще а как приобрести скидка выше регистрацию во букмекерской фирме Melbet

Для примера проанализируем хозяйничала отыгрыша два премиальных внушений от...

Лото Аэроклуб: Ответы кадров о занятию во Казахстане лото клуб

Если вы думствуете стать частью директивы Лото Аэроклуб в...

Мелбет зарегистрирование и вербовое во кабинет пользователя возьмите должностном сайте букмекерской фирмы Melbet

Получить акционные фрибеты перемножают абсолютно все пользователи букмекера «Мелбет»....

Игра Аэроклуб Скачать Дополнение: Все Игры в одном Участке

В таком случае вас получите и распишитесь зарадостный вознаграждение,...