दुनिया के सबसे बेवकूफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: गूगल सर्च

Date:

Google-Lists-PM-Modi-Under-The-Most-Stupid-Prime-Ministers-In-The-World
उदयपुर। गूगल एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाने पे तुला हुआ है। गूगल के हिसाब से दुनिया के सबसे बेवकूफ प्रधानमंत्रियों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। जाहिर है नरेंद्र मोदी की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए इस बात को हजम करना उनके सपोर्टरों के लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। ऐसा गूगल पहले भी कर चुका है जब ‘टॉप 10 क्रिमिनल्स’ सर्च करने पर नरेंद्र मोदी का नाम आ रहा था। तब भारत सरकार ने गूगल को चेतावनी दी थी।
गूगल इमेज पर जाकर अगर सर्च बॉक्स में आप ‘most stupid prime minister’ टाइप करेंगे या “most foolish prime minister” टाइप करेगें तो आपको सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें दिखाई देंगी।
मोदी को सबसे मशहूर और पसंद किया जाने वाला प्रधानमंत्री बताया जाता है लेकिन गूगल इससे ठीक उल्टा सोचती है। गूगल के हिसाब से वह दुनिया के सबसे बेवकूफ प्रधानमंत्रियों में से एक हैं। मोदी के अलावा इस लिस्ट में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री अभिसित वेज्जाजीवा, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की भी शामिल हैं।
ऐसा नहीं कि गूगल ने पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री को किसी शर्मिंदा करने वाली स्थिति में खड़ा किया हो। इससे पहले भी नरेंद्र मोदी को टॉप 10 क्रिमिनल्स में शामिल किया जा चुका है।
लिस्ट गूगल तय नहीं करती :
गूगल ने ऐसा जानबूझकर किया है, ऐसा तो नहीं कहा जा सकता क्योंकि गूगल तय नहीं करती कि कौन-सी इमेज किस जगह पर आएगी। ये तस्वीरें संबंधित आर्टिकल और SEO के आधार पर ऊपर दिखती हैं। लेकिन इस तकनीकी पहलू को बहुत कम ही लोग जानते हैं और अकसर गूगल की इस तरह की लिस्टिंग्स को सही मान लिया जाता है। किसी भी व्यक्ति के बारे में नेट पर बोहत बार लिखा जाता है और ज्यादा आर्टिकल लिखे जाते है । और जिस तरह के SEO डाले जाते है गूगल पर लिस्टिंग उसी तरह से ऑटोमेटिक हो जाती है ।
व्हाट्सप्प पर वाइरल :
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यह खबर की वह गूगल की ‘most stupid prime minister’ और “most foolish prime minister” की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है वाइरल हो रही है । हर कोई कोई इस खबर को ग्रुप में शेयर कर रहा है । नरेंद्र मोदी के भारतीय सपोर्टर इस बात से काफी नाराज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

অনলাইন স্লট এবং ক্যাসিনো গেমস চ্যানেল জুয়া উদ্যোগ

প্রো প্রাইসে নতুন রিটার্নটি আসলে কয়েক হাজার সিমুলেটেড স্পিনগুলিরও...

সেরা বাজি এবং আপনি জুয়ার স্থাপনা রেন্ডার করতে পারেন

একসাথে, ক্রিকেক্স গভীরতার পরিসংখ্যানগুলিতে অফার করে এবং আপনি বুঝতে...

2024 আইপিএল, সিপিএল, বিবিএল এবং আপনি ক্রিকেট রেটিং লাইভ করতে পারেন - বাজি স্থানীয় ক্যাসিনো সার্টিফাইড

বাজি জীবিত দক্ষিণ -পূর্ব চীনের মধ্যে তাদের শল্যচিকিত্সা প্রসারিত...

Мелбет букмекерская контора, маневренная вариант Melbet Mobile

Везет, что бытование зеркала в всех резонах выгодно геймерам...