Tag: Hindustan Zinc

Browse our exclusive articles!

जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम के तहत् किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण हैं। मासिक धर्म की स्वच्छता के प्रबंधन में उचित मासिक धर्म प्रथाओं के बारे में बालिकाओं और महिलाओं को संवेदनशील बनाना आवश्यक है। इस हेतु हिन्दुस्तान जिं़क के जीवन तरंग जिं़क के संग परियोजना के तहत् मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ाने के लिए मूक और बधिर किशोरियांे के लिए वर्चुअल जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्रं में 180 से अधिक बालिकाओं को सांकेतिक भाषा में लीना जैन ने महिला प्रजनन प्रणाली, मासिक धर्म, मासिक धर्म उत्पादों, सैनिटरी नैपकिन के उपयोग, सैनिटरी नैपकिन के निपटान, ओव्यूलेशन और मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में शिक्षा प्रदान की। साथ ही मासिक धर्म के दौरान तीव्र दर्द के कुछ घरेलू उपचारों पर भी चर्चा की गयी। सत्र के दौरान किशोरियांे ने अपने मासिक धर्म के अनुभव और चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की । हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा जीवन तरंग कार्यक्रम का संचालन  वर्ष 2017 में विशेषयोग्यजन व्यक्तियों को बेहतर शैक्षिक अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाने और अंततः उन्हें अपने परिवार के योगदानकर्ता सदस्य में बदलने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से लगभग 700 से अधिक दृष्टिहीन और मूक बधिर  बच्चों को बेहतर शिक्षा से जोडा गया है। जीवन तरंग जिं़क के संग कार्यक्रम इन विशेषयोग्यजन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर तरह की सहायता के देने हेतु प्रयासरत है ताकि ये बच्चे अपने परिवार के योगदानकर्ता सदस्य बन सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें। हिन्दुस्तान जिं़क ने मूक बधिर लोगों के लिए साइन लैंग्वेज टेªनिंग का शुभारंभ करना तथा नेत्रहीनों को तकनाॅलोजी पर आधारित शिक्षा एवं इनकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए सराहनीय कदम उठाएं हैं।

इंटर जिंक बास्केट बाॅल टूर्नामेंट में जावर की महिला और एसके माइन की पुरूष टीम विजेता

जिंक की 10 टीमों के बीच हुए 16 कडे़ मुकाबलों में देबारी और जावर की टीम उपविजेता हिन्दुस्तान जिंक की जावर माइंस खेल मैदान...

ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बना उज्जवल भविष्य का सपना साकार कर रहे जिंक कौशल केंद्र

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा हमेशा से अपने परिचालन इकाईयों के आस पास के क्षेत्र के समुदाय का सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण प्राथमिकता में रहा है।...

एक माह में 1500 से अधिक विद्यार्थी शैक्षणिक, कौशल विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से हुए लाभान्वित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं के लिये आयोजित शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत् एक माह के समर कैम्प में 1500 से अधिक विद्यार्थी शैक्षणिक,...

हिंदुस्तान जिंक में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय सहित संचालन की सभी इकाईयों में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिं़क अधिकारी, कर्मचारियों एवं जिं़क परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। साथ ही आगुचा, कायड़, देबारी, चंदेरिया, पंत नगर और जावर स्थ्ति जिं़क कौशल कंेद्रों पर भी योगाभ्यास कराया गया। हिन्दुस्तान जिं़क के प्रधान कार्यालय में हिंदुस्तान जिंक और सीईओ जिंक बिजनेस - वेदांता अरुण मिश्रा ने जिं़क परिवार के साथ योगाभ्यास कर सभी से इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आव्हान किया।  उदय योग केंद्र उदयपुर की योग गुरु बीना भाटी ने को योग के महत्व को प्रोत्साहित करने और साझा किया। हिंदुस्तान जिंक ने प्रतिभागियों के लिए योग के लाभों और दैनिक जीवन में इसके महत्व पर चर्चा हेतु सत्र आयोजित किए। सत्रों के दौरान, प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों या मुद्राओं के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करना सीखा, जो विभिन्न प्रकार के मनोवैज्ञानिक विकारों को कम करने, तनाव को कम करने और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में सहायक है। प्रोत्साहन हेतु  पोस्टर और नारा लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Popular

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ग्रामीण सखी महिलाएं बनी सशक्तिकरण की मिसाल

अजमेर जिले के कायड गांव की रहने वाली गुड़िया...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...

ज़िंक द्वारा स्वास्थ्य सेवा के तहतविश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा दीपक फाउंडेशन के सहयोग से संचालित मोबाइल स्वास्थ्य ईकाई के माध्यम से हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। इस सम्बन्ध में उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिले के जावर माइंस, अगुचा माइंस और चंदेरिया के समीपस्थ गणेशपुरा, बोधियाना, आनंदीपुरा, लक्ष्मीपुरा, नेवतलाई और भलदिया गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये। 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग का जन्मदिन है, जिन्होंने हेपेटाइटिस बी वायरस की खोज की और वायरस का परीक्षण कर टीका विकसित किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित दुनिया भर के संगठन वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाते हैं, जो दुनिया भर में 354 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करता है।

Subscribe

spot_imgspot_img