हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सखी महिलाओं के अभियान ‘उठोरी‘ के तहत् दूसरें चरण का प्रशिक्षण

Date:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित सखी परियोजना के तहत लगभग 17 हजार महिलाओं को प्रथम चरण के प्रशिक्षण के बाद, दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सखी परियोजना का मुख्य उद्ध्ेश्य महिलाओं को संगठित कर उनके समूहों का निर्माण करना, भविष्य में इन समूहों और संगठनों के माध्यम से आजीविका संवर्धन , महिला सशक्तिकरण के माध्यम से आर्थिक व सामाजिक विकास को सुनिश्चित करना है ।

सखी परियोजना के अन्तर्गत तीन दिवसीय उठोरी लैंगिक ‘समानता की एक पहल‘ प्रशिक्षण का द्वितीय प्रशिक्षण कासा, उदयपुर में आयोजित किया गया । अभियान उठोरी 2 राज्यों , 6 जिलों, 7 लोकेशन, 11 ब्लाॅक और 54 पंचायतों में संचालित है । प्रथम प्रशिक्षण में लैंगिक संवेदनशीलता की आधारभूत सोच को मजबूत करने के बाद इस तीन दिवसीय कार्यशाला में नागरिकता और संविधान, जेंडर और समाज का दोहरा व्यवहार, समाधान की रणनीति और यौनिकता जैसे संवेदनषील मुददों को भी छूने का प्रयास किया गया । वभिन्न रचनात्मक गतिविधियों, विडियों और अन्य माध्यम से महिलाओं को इस जटिल समस्या को सुलझाने मेें मदद मिलेगी । कार्यक्रम में मंजरी फाउण्डेषन के कार्यक्रम अधिकारी शिवओम, वर्कशाॅप में संदर्भ व्यक्ति दिल्ली से जेंडर एक्सपर्ट डाॅ राकेश सिंह, उदयपुर से शशिप्रभा ने जावर,देबारी ,चित्तौड़गढ,दरीबा, आगुचा एवं कायड की 47 जेंडर सखियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ये महिलाएं मास्टर ट्रेनर बन कर अब समुदाय को जागरूक करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...