रमजान के तीसरे जुम्मे में मस्जिदों में नमाजियों की रौनक

Date:

2248822रमजान के तीसरे जुम्मे की नमाज अदा, नमाजियों ने मांगी शांति की दुआ
उदयपुर। माहे रमजान के तीसरे जुमे (शुक्रवार) पर शहर की अधिकांश मस्जिदें नमाजियों से भरी हुई नजर आईं। रोजा रखने वाले नमाजियों का उत्साह देखते ही बन पड़ा। अकीदत के साथ नमाज अदा की गई और खुतबा सुना गया। आखिरी में सलातो सलाम पढऩे के बाद दुआएं मांगी गई।

माहे रमजान में मस्जिद कमेटियों की ओर से खास इंतजाम किए गए थे। नमाजियों की संख्या को देखते हुए बिछातों को बाहर ही रखा गया था। जुमे की नमाज को लेकर बच्चे भी नमाज के लिए सफेद लिबास पहन, टोपी लगाकर मस्जिद पहुंचे।

समय से पहले पहुंचे नमाजी: मस्जिदों में 12 बजे से ही अकीदतमंदों की आवाजाही शुरू हो गई। उलेमाओं ने 1.30 बजे खुतबा पढ़ा, जिसे सभी अकीदतमंदों ने इत्मीनान से सुना।

इस दौरान तकरीर में रमजान की बरकतें, फायदे और खूबियां बयां की गई। चेतक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद में मौलाना मुर्तजा रिजवी ने रोजेदारों की जिम्मेदारी बताने के साथ ही बच्चों, नौजवानों से धर्म की पालना करने की अपील की।

धोलीबावड़ी मस्जिद, मल्लातलाई स्थित उमरबील खत्ताफ मस्जिद, सवीना की बड़ी मस्जिद, खांजीपीर की खुत्बे आलम मस्जिद, आयड़ मस्जिद आदि तमाम मस्जिदों में अकीदतमंदों का रेला लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...