आखिरकार राजस्थान भाजपा की लगाम थामने वाला मिल गया – मदन लाल सैनी बने प्रदेशाध्यक्ष

Date:

पोस्ट न्यूज़। 74 दिन की लंबी मशक्कत के बाद शुक्रवार को राजस्थान भाजपा को प्रदेशाध्क्ष मिल ही गया। राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। नई दिल्ली से शुक्रवार शाम को सैनी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के आदेश जारी हुए। सैनी के नाम पर प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व दोनों ही सहमत नजर आए।
मदन लाल सैनी को इसी साल राज्यसभा का सांसद बनाया गया था। सैनी भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। सैनी तीन बार प्रदेश महामंत्री के अलावा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। एक बार वे विधायक भी रहे। हालांकि एमपी और एमएलए के चुनाव में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा था।गौरतलब है कि अशोक परनामी ने कामकाज में व्यस्तता का हवाला देते हुए गत 16 अप्रेल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते अप्रेल से प्रदेश में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली था। इसके लिए राजस्थान के कई मंत्रियों और नेताओं ने पिछले कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे।
सीकर के मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कमान, जानिए सैनी की कुछ बातें
मदनलाल सैनी वर्तमान में राज्य सभा के सासंद है। वर्ष 1970 मे विधि स्नातक बनकर वकालत करने वाले सैनी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत विधार्थी परिषद के जिला और प्रदेश पदाधिकारी बनने से की। प्रदेश के मजदूरों के लिए भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बनकर सैनी ने लम्बे संघर्ष के बल पर राज्य में अपनी अलग पहचान बनाई।
अशोक परनामी के इस्तीफा देने के बाद नए प्रदेशाध्यक्ष पद के कई नेताओं के नाम सामने आए थे। इनमें गजेंद्र सिंह शेखावत नाम सबसे पहले लिया जा रहा था। लेकिन राज्य और केंन्द्र में एक सहमति नहीं बनने से फाइनल नाम पर घोषणा नहीं हो सकी। आखिरकार 74 दिन बाद शुक्रवार को मदन लाल सैनी के नाम पर मुहर लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...