नए साल में महंगाई का तोहफा, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

Date:

635103-01-2014-07-09-99N

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के महंगाई पर विफलता और मजबूरी जताने के कुछ घंटे बाद ही पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। बढ़ी हुई दर शुक्रवार आधी रात से लागू हो जाएगी।

पहले से ही केन्द्र सरकार की महंगाई पर फुस्स हुई नीतियों से जूझ रही आम जनता को पेट्रोल की कीमतों में 75 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 50 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की मार झेलनी पड़ेगी। इससे पहले दो दिन पहले ही सरकार ने गैर सब्सिडी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 220 रूपये की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ाने का फैसला सरकार ने पहले लिया था लेकिन साल के पहले ही दिन सरकार इस घोषणा करने से बचती रही। जिससे की वर्ष 2014 का पहला ही दिन आम जन को महंगाई की सौगात के साथ नहीं मिले।

डीजल की बिकवाली पर कंपनियों को रेवेन्यू लॉस हो रहा था। डीजल का पंप प्राइस इसके मार्केट रेट से 9.74 रूपए प्रति लीटर कम हो गया था। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72.43 रूपए और डीजल की कीमतें 54.28 रूपए हो गई है।

महानगरों में नई कीमतें
पेट्रोल
शहर वर्तमान दर नई दर
दिल्ली 71.51 72.43
मुंबई 78.56 79.52
चेन्नई 74.71 75.68
कोलकाता 78.60 79.55

डीजल
शहर वर्तमान दर नई दर
दिल्ली 53.78 54.34
मुंबई 60.80 61.42
चेन्नई 57.32 57.93
कोलकाता 58.18 58.76

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...