बढती उम्र को कर लें अपनी मुठ्ठी में – N I C C Beauty Tips

Date:

NICC Director, Sweeti Chhabra
NICC Director, Sweeti Chhabra

व्यक्तित्व की सुंदरता सुंदर त्वचा से ही निखरती है। त्वचा का स्वस्थ और सुंदर होने के साथ ही साफ होना भी जरूरी है। स्त्री की संपूर्ण सुंदरता में सौम्य और सुंदर त्वचा का बहुत महत्व है। लेकिन आजकल की भागदौड भरी जिंदगी में त्वचा की देखभाल के लिए समय निकालना जरूरी है। nicc की डायरेक्टर स्वीटी छाबड़ा आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी त्वचा की देखभाल सही तरीके से कर सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

1

 

त्वचा को दिन में 2-3 बार क्लींजर से साफ करना चाहिए। जिससे चेहरे की अतिरिक्त चिकनाई व गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाए। रात को भी सोने से पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करना चाहिए। त्वचा पर यदि मुंहासे हों तो उन्हें नोचनां नहीं चाहिए बल्कि रात को सोने से पहले नियमित रूप से एंटी ब्लेमिश सोल्यूशन या एंटीसेप्टिक क्रीम लगानी चाहिए।
विशेष देखभाल-

 

 

 

 

225 वर्ष के बाद त्वचा को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। त्वचा में प्राकृतिक नमी बनाए रखने के लिए नियमित मास्चराइजर लगाना चाहिए। रोमछिद्र खुले रखने के लिए एसंट्रजेंट लोशन लगाना चाहिए। इस से त्वचा में हमेशा ताजगी बनी रहती है।

 

 

 

 

 

3

 

40 वर्ष की उम्र में त्वचा में प्राकृतिक नमी व तेल की कमी होने लगती है। जिससे त्वचा में रूखापन आ जाता है। इसलिए त्वचा को फेस वाश से साफ करना चाहिए। इसके बाद विटामिन ई युक्त क्रीम से त्वचा की प्रतिदिन मालिश करनी चाहिए। 15 दिन के अंतराल पर क्रीमयुक्त फेशल भी करना चाहिए। इससे त्वचा में कसावट और सौम्यता बनी रहती है।

 

 

 

 

 

 

450 की उम्र के बाद त्वचा में कालेजन तत्व कम होने लगता है। इससे त्वचा का लचीलापन कम होने लगता है। जिससे त्वचा पर झुर्रियां पडने लगती हैं। इसलिए त्वचा को क्लींजिंग जैल से साफ करना चाहिए। नियमित टोनिंग के साथ त्वचा पर क्रीम की मालिश भी करनी चाहिए।

ऑयल थैरेपी-

महीने में एक बार ऑयल थैरेपी जरूर करनी चाहिए। ऑयल थैरेपी के लिए 2-2 छोटे चम्मच बादाम, जैतून या नारियल के तेल को मिलाकर गरम करें। इसके बाद अपने चेहरे के आकार के अनुरूप रूई की पट्टी बना लें। पट्टी को गुनगुने तेल में भिगो दें। उस गरम मास्क को चेहरे पर हल्के दबाव के साथ तब तक रखे जब तक पट्टी ठंडी न हो जाए। बाद में इसी तरह ठंडे पानी की पट्टी रखें। तेज धूप त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसलिए धूप से बचने के लिए त्वचा पर सनस्क्रीन लोशन लागएं। त्वचा में सौम्यता व कसाव रखने के लिए सप्ताह में दो बार फेस पैक व एक बार फेस स्क्रब लगाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...