हर ओर खिला कमल

Date:

photo1
photo1
रूझान आते गए, बढ़ती गई खुशियां
उदयपुर। चुनावी रुझान आते ही शहर भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि शहर के भाजपाई अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे और जश्न की तैयारी कल से ही शुरू कर दी गई। प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उदयपुर संभाग की चारों सीटें भाजपा की झोली में चली गई है। गर्मी के चलते और अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होने की वजह से आज मतगणना के दौरान मतदान केंद्र के बाहर या सूचना केंद्र में कही ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। संभाग के उदयपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और चित्तौड़ की सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय है।
अर्जुन का अचूक निशाना: उदयपुर से अर्जुन मीणा मतगणना के पहले दौर से ही आगे निकल गए। इसके बाद उनकी लीड बढ़ती गई। किसी भी राउंड में कहीं से भी वे पिछड़ते हुए नहीं दिखाई दिए और आखिर में वे 236762 वोटों से विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रघुवीर मीणा को 423611 वोट मिले। और अर्जुन मीणा को कुल 660373 मत प्राप्त हुए
गिरिजा पर सीपी भारी: चित्तौडगढ़़ लोकसभा सीट पर भी भाजपा के चंद्रप्रकाश जोशी निवर्तमान कांग्रेस की डॉ. गिरिजा व्यास से करीब 314474 वोटों से जीत गए। हालांकि शुरुआती दौर में डॉ. गिरिजा व्यास ने अच्छी टक्कर दी और शुरुआती दौर में गिरिजा मात्र छह हजार वोट से पीछे थी, जिससे लगने लगा था की चित्तौड़ की सीट एक बार कांग्रेस की झोली में आ सकती है, लेकिन बाद के दौर में भारी अंतर आते हुए 11 बजे तक तो करीब सवा लाख वोटों से पिछड़ गई। डॉ. गिरिजा व्यास को वोट मिले 384917 जबकि सी पी जोशी को कुल 699391 मत मिले।
हरिओम ने दी गोपालसिंह को शिकस्त: राजसमंद में भाजपा के हरिओमसिंह राठौड़ ने शुरू से भारी बढ़त बनाते हुए भारी वोटों से विजय हासिल की। पहले ही दौर में 35 हजार से आगे निकले हरिओमसिंह पंवार ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गोपालसिंह शेखावत को मतों से शिकस्त दी।
मालवीया पर भारी पड़े निनामा: डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी माना जा रहा था कि यह सीट कांग्रेस की झोली में आ सकती है, लेकिन कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार भाजपा के मानशंकर निनामा 91916 वोटों से जीते। इस सीट पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री व कद्दावर नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया की पत्नी रेशम मालवीया खड़ी हुई थी और उनको जीत दिलाने के लिए महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने अपना पूरा दम ख़म लगा दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी मोदी की लहर के आगे रेशम मालवीया टीक नहीं सकी। मानशंकर निनामा को577433 मत मिले तथा रेशम मालवीया को 485517 मत प्राप्त हुए।
भाजपा में उत्साह, कांग्रेस में छाया मातम: मतगणना केंद्रों के अलावा भाजपा के कार्यालय में भी भारी उत्साह का माहौल देखा गया। पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह साढ़े सात बजे से ही भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। मतगणना के रूझान व परिणाम लाइव देख उत्साह बढ़ता गया और मिठाइयों का दौर चलता रहा। अभी भी पार्टी कार्यालय में फिलहाल जश्न भरा माहौल बना हुआ है। उधर, कांगेे्रस कार्यालय में फिलहाल कोई नहीं है। दुर्गानर्सरी में शहर जिला कांग्रेस कार्यालय के ताले ही नहीं खुले। इउधर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में भी कोई नजऱ नहीं आया। मतगणना केंद्र पर कांग्रेस के छुट-पुट कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े नेताओं में सिर्फ पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ही नजर आए।

अर्जुन का निकला विजय जुलूस
उदयपुर। भाजपा के विजयी प्रत्याशी अर्जुन मीणा को पार्टी कार्यकर्ता एमजी कॉलेज से जीप में बिठाकर जुलूस के साथ पार्टी कार्यालय ले गए। इस बीच जगह-जगह उनका का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Kasyno Granial Madryt w Internecie Bonos, Review i Rady

Na koniec należy oznaczyć, że gry są opracowywane z...

Top Salle de jeu quelque peu 2025 : Bouquin nos Plus grands Condition de jeu

Votre législation a vu au moment continûment en compagnie...

Психология азарта: почему мы любим казино автоматы

Психология азарта: почему мы любим казино автоматыАзартные игры, особенно...

Рабочее зеркало Мелбет нате сейчас вход, скачать

В данном материале речь идет что касается нелегальной в...