खूब जमेगा रंग जब साथ नाचेंगे सलमान और प्रभु देवा

Date:

सलमान खान और प्रभु देवा वांटेड में धमाल मचाने के बाद अब एक बार फिर से एकसाथ नज़र आने वाले हैं। खबर है कि सलमान प्रभुदेवा के साथ डांस 3डी फिल्म ‘एबीसीडी’ में नज़र आने वाले हैं। सलमान संग काम करने को लेकर प्रभु देवा बहुत खुश हैं। एबीसीडी के ट्रेलर ने काफी धमाल मचा के रखा है। इस वीडियो में प्रभु देवा के बेहतरीन डांस मूव्स लोगों को काफी पसंद किये जा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल यानी 2013 में रिलीज होगी।

बताया जा रहा है कि एबीसीडी के वीडियो को अभी तक कुल तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है और प्रभुदेवा ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। निर्देशक रेमो डीसूजा का कहना है कि इस फिल्म को उन्होंने प्रभु देवा के लिए ही बनाया था। फिल्म को बनाने से पहले उन्होंने प्रभु देवा से पूछा कि वो अगर हां कहेंगे तो ही रेमो इस फिल्म को बनाएंगे और रेमो के फिल्म के आइडिया को सुनकर प्रभु देवा ने तुरंत हां कर दी।

फिल्म में सलमान खान भी प्रभु देवा संग नज़र आएंगे। ज्ञात हो कि प्रभु देवा ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत भी सलमान खान संग वांटेड फिल्म से की थी। वांटेड फिल्म काफी हिट रही और अब एक बार फिर से बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर सलमान संग काम करने को लेकर प्रभुदेवा काफी खुश हैं। प्रभु देवा ने फिल्म में अपनी सबसे बड़ी मुश्किल बताई हिन्दी भाषा। उन्होने कहा कि हिन्दी में बात करना उनके लिए एक इम्तिहान देने जैसा था।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Melbet официальный журнал ставки нате спорт во букмекерской фирме Мелбет

Малая сумма ставки безо связи через рассказа а еще...

Как выгнать аржаны со счета во БК Мелбет получите и распишитесь карту или ЦУПИС

Остается ввести разовый идея изо sms, еликий наступит нате...

Đăng ký với tư cách thành viên khuyến khích đại diện mới nhất

Hỗ trợ cho người tiêu dùng thực https://www.yesil-hayat.com/ma-giam-gia-1xbet-tot-nhat-cac-chien-dich-hoan-toan-mien-phi-co-tham-quyen/ sự...

นิตยสารอย่างเป็นทางการของ 1xBet Archer 1xBet กำลังทำงานอยู่ในขณะนี้

ผู้ใช้ที่ไม่เคยใช้งานและลูกค้าประจำจะเริ่มเข้าสู่แพลตฟอร์มการเล่นเกม 1xbet archer ของเว็บไซต์ หลังจากการมีสมาธิ https://hoaqua.org/%e0%b8%84%e0%b8%b3%e0%b9%81%e0%b8%99%e0%b8%b0%e0%b8%99%e0%b8%b3-megapari-%e0%b9%80%e0%b8%82%e0%b9%89%e0%b8%b2%e0%b9%83%e0%b8%88%e0%b8%81%e0%b8%b2%e0%b8%a3%e0%b8%a7%e0%b8%b4%e0%b9%80%e0%b8%84%e0%b8%a3.html ผู้เล่นใหม่จะได้รับรางวัลตอบแทนที่ดีจากการฝากเงิน ส่วนเพิ่มเติมของโบนัสนี้กำหนดให้มีการเพิ่มจำนวนเงินจริงที่ต้องฝากเข้าบัญชีเกมพรีเมียมเป็นจำนวน 500...