खतरों के खिलाड़ी के 22 मार्च से

Date:

CROC 30SEC-REP.00900544एक्शन के गुरू रोहित शेठ्ठी के साथ खतरों के खिलाड़ी: 22 मार्च से, रात 9 बजे कलर्स पर हम देखेंगे। रोहित शेठ्ठी इसके संरक्षक होंगे और वे सीमाओं से परे जाकर उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करेंगे और इस सीजऩ के मानकों को और ऊंचा करने का प्रयास करेंगे। वे न केवल मार्गदर्शन करने और डिज़ाइन करने में यकीन रखते हैं बल्कि स्वयं भी उसका अनुभव करने में विश्वास रखते हैं जो हमें खतरों के खिलाड़ी 5 के आगामी प्रोमो में देखने को मिलेगा। हम निर्जन और वीरान स्थानों में रोहित शेठ्ठी को जानवरों के साथ बड़े आराम और सहजता से शूटिंग करते हुए देखेंगे।
रोहित शेठ्ठी के दु:साहसी कारनामों की एक झलक आने वाले प्रोमों में देखने को मिलेगी जिसमें हम उन्हें दुनिया के सबसे तेज़ भागने वाले परिंदे शुतुरमुर्ग के साथ मुकाबला करते हुए देखेंगे। इस सीजऩ में न केवल हम प्रतियोगियों के बीच प्रतिस्पर्धा को देखेंगे बल्कि हम इसके होस्ट को भी इसमें बराबर की प्रतिस्पर्धा करते हुए देखेंगे। इसमें वे शुतुरमुर्ग के साथ व मगरमच्छ के साथ भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए नजऱ आएंगे।
इतना नही नहीं, जब रोहित को चीता के साथ बड़े आराम और बगैर भय के टहलते हुए देखेंगे तो सभी दर्शक भारी आश्चर्य में पड़ जाएंगे। यह देखना वाकई में मज़ेदार होगा जब रोहित शेट्ठी अपने प्रतियोगियों के सामने इसी तरह के स्टंट करने की खुली चुनौती पेश करेंगे। उम्मीद है कि वे भी रोहित की तरह इनसे आसानी निपट लेंगे!

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Доступ ко Онлайн-логину И открытие Счета

Мостбет Вход В Казино Мостбет Официальный Сайт ВходContentЯ Ли...

Мостбет Рабочее Лучник Сайта казино Mostbet на данный момент

Это надобно в видах обеспечения безвредности абсолютно всех финансовых...

Onlayn qumar evində oyunların əlifbası pin

Üstəlik, sədaqət proqramlarının nümayəndələri orijinal bonuslar və daha çox...