कर्नाटक में कोंग्रेस की जीत पर उदयपुर में भी मनाई खुशियां

Date:

DSC02726उदयपुर.विधानसभा चुनावों में कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उदयपुर में भी खुशियां मनाई। पार्टी की बड़ी जीत पर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया और आतिशबाजी कर जीत का जश्न बनाया ।

शहर जिला कांग्रेस के नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उपाध्यक्ष राहुल गंाधी को बधाई संदेश प्रेषित किया है। हर्ष व्यक्त करते हुए सांसद रघुवीर सिंह मीणा, शहर जिला अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की जीत हमारी रितियों नीतियों की जीत है। लगातार 3 राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने से यह साबित हो गया है कि देश की जनता साम्प्रदायिक ताकतों को नकार चुकी है और देश एंव प्रदेशों में सुशासन सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही दे सकती है। आने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान में भी पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का मुख्यमंत्री बनने का सपना, सपना ही रह जाएगा।

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कर्नाटक मे कांग्रेस की जीत पर प्रदेश कांग्रेस और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

देत्य मगरी स्थित रष्ट्रीय नेता एवं चित्तोड़ संसद गिरजा व्यास के माकन के बहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश निमावत एवं एनी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीत की भव्य आतिशबाजी की व् मिठाइयाँ बांटी

हर्ष व्यक्त करने वालों में दिलीप सुखाड़िया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेमनानी, डॉ. दरियाव सिंह चुण्डावत, डी. आई.खान, डॉ. एल.एन.दाधिच, गणेश राजोरा, शंकर भाटिया, गणेश डागलिया, प्रमोद खाब्या, अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, दिनेश दवे, रंजना साहू, पंकज पालीवाल, नजमा मेवाफरोश, जगदीश झालानियां, राधाकिशन मेहरा, हरीश शर्मा, राजीव सुहालका, खुबीलाल मेनारिया, के.जी. मुन्दडा, बतुल हबीब, मो.नासिर खान, रियाज हुसैन, शकील खान, फिरोज खान, नीना पुरोहित, कमला मीणा दुर्गा सालवी, मीरा वैष्णव, रशिद अहमद, एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष दीपक मेवाड़ा है।

प्रदेश सचिव वीरेंद्र वैष्णव, कांग्रेस नेता शराफत खान, राजेश जैन, डॉ. दीपक औदिच्य, कमल नयन खण्डेलवाल, प्रेम घावरी, महेश मेनारिया ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की जीत है।

जनता ने कर्नाटक मे कांग्रेस पार्टी को बहुमत देकर साबित कर दिया है कि भाजपा का कोई जनाधार नहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस परचम फहराएगी।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Unleash your wildest dreams with taboo sex chat

Unleash your wildest dreams with taboo sex chatTaboo sex...

Jogos, Apostas E Promoções Online

Site Oficial Do Cassino Do BrasilContentAplicação Na Versão No...

1win Pc ᐉ Téléchargez 1win Pour Pc Windows Ou Maco

1win Apk ᐉ Télécharger 1win Côte Divoire Apk Janvier...