बांसवाडा में पूर्व राजा ने किया राजे का स्वागत

Date:

2 (1)गढी। भाजपा को आज बाँसवाडा क्षेत्र में यहां के पूर्व राजा का समर्थन भी मिला। महारावल जगमाल सिंह ने धौलपुर की महारानी वसुंधरा राजे का स्वागत करने यहां पहुंचे जो कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में अपनी ८० दिवसीय सुराज संकल्प यात्रा के तहत अगले विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को बेहतर बनाने के लिए यहां पहुँची थी।

यद्यपि पार्टी के अफवाह फैलाने वाले मीडिया को अप्रत्यक्ष रुप से यह कहने में जुटे हुए थे कि महारावल जगमाल सिंह भाजपा में शामिल होने वाले हैं पर महारावल ने राष्ट्रदूत को बताया कि चूंकि महारानी उनके क्षेत्र में है इसलिए वे परम्परानुसार स्वागत करने आए हैं। युवा राजा ने स्कूली व शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से प्राप्त की और मुम्बई के पोद्दार कॉलेज से एम. कॉम किया है। जब महारानी हिम्मत स्कूल के गढी मैदान पहुंची तब युवा राजा ने माला पहना कर उनका स्वागत किया। आज भी महारानी निर्धारित समय से दो घंटा देर से पहुँची। महाराज अभिनंदन करने के तुंरत बाद ही चले गए महारानी का भाषण सुनने के लिए भी नहीं रूके। भाजपा के राज्यसभा साँसद वी पी सिंह ने इस संवाददाता को बताया युवा महारावल जो कि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाडी स्व. सूर्यवीर सिंह, जिनका वर्ष २००२ में कार हादसे में निधन हो गया था, के पुत्र हैं और शाही प्रोटोकॉल के तहत आए थे। ऐसा हमेशा से किया जाता है और उन्होंने भी वही किया।

रैली को सम्बोधित करते समय राजे ने देरी से आने के लिए माफी मांगी और कहा कि रास्ते में जगह-जगह लोगों के प्रेम व स्नेह के कारण उन्हें रूकना पडा। उन्होंने भिलुडा के रघुनाथ मंदिर के दर्शन का विशेष उल्लेख किया और कहा कि हिन्दू नव वर्ष नवरात्र के प्रथम दिन उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। और वर्तमान में अशोक गहलोत सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने गहलोत सरकार पर वे ही सब आरोप दोहराए जो वे यात्रा के पहले दिन से लगा रही हैं।

इससे पूर्व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया ने छोटा सा भाषण दिया। आम तौर पर सभाओं में दिए जा रहे उनके भाषण की तुलना में यह काफी छोटा था। उन्होंने वहां मौजूद ५००० लोगों से अपील की कि वे सोच समझ कर वोट दें और उन्हें गलत लोगों खासकर कांग्रेस जो कि देश व राजस्थान की सभी समस्याओं के लिए जिम्मेदार है, के प्रत्याशियों पर अपना वोट खराब नहीं करना चाहिए। अगला पडाव था अरथूना जिसे राजस्थान का जलियाँवाला बाग कहा जाता है, यहां अंग्रेजों ने सैकडों आदिवासियों को मार डाला था। राजे ने अपने जीवन का बलिदान करने वाले आदिवासियों को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कांग्रेस पर क्षेत्र का विकास नहीं करने व उपेक्षा करने का आरोप लगाया जबकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी यहां के थे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि क्षेत्र का विकास करने के लिए वे भाजपा को मौका दे। आनंदपुरी, जहां वे निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंची, में उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसने बेहतर प्रशासन दिया है और पिछली बार की तरह इस बार फिर वे क्षेत्र का विकास करेंगी।

 

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ricky Online Casino Games: More Than 3, 000 Options For Players Through Australia

Install Plus Play At OnceContentResponsible GamblingRicky Casino 2025Ricky Casino...

Букмекерские Конторы, Принимающие Онлайн Ставки На Хоккей В России

Ставки На Хоккей а Букмекерских Конторах Букмекеры Принимающие Пари...

Mostbet россия: Онлайн Казино Ru, Официальный Сайт же Рабочее Зеркало

Обзор Букмекера ддя Игроков Из европыContentКакие Лимиты Пополнения Счета...

Казино Вулкан официальный Сайт Играть Онлайн В Клубе Vulkan

1go Casino официальным Сайт 1го Казино: Зарегистрируйтесь И Играйте...