हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के साथ ही रक्तदान जैसे पुनीत कार्य अनुकरणीय- ताराचंद मीणा

Date:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जनहित के कार्यो में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है एवं रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में हिन्दुस्तान जिं़क की भागीदारी अनुकरणीय है यह बात जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा रेड क्रोस सोसायटी के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसमें आम जन को आगे बढ़कर भागीदारी निभानी चाहिये जिससे किसी के जीवन को बचाया जा सके। मीणा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान जिं़क अपनी सभी इकाईयों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है जो कि पुण्य का कार्य है।

हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि हमारा मानना है कि हमारें समुदायों के स्वास्थ्य और हित से ही समग्र विकास संभव है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान अभियान इसके प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है, जहां हमारे सभी इकाईयों के कर्मचारी स्वेच्छा से बदलाव लाने के लिए आगे आए है। मैं सभी से आव्हान हूं कि जो रक्तदान कर सकते हैं, आगे बढ़कर योगदान दें। किसी भी व्यक्ति का यह छोटा सा योगदान दूसरे के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है।

हिन्दुस्तान जिं़क डिस्पेंस्री में आयोजित रक्तदान शिविर में हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने भी अपने साथी कर्मचारियों के साथ रक्तदान किया। कंपनी के संचालन क्षेत्र जावरमाइंस, देबारी, दरीबा, चंदेरिया, आगुचा, कायड एवं पंतनगर में रक्तदान शिविरों में कर्मचारियों एवं सहयोगी कंपनी के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...