होली पर हुआ खूनी खेल एक की हुई मौत बाकी जिंदगियां मौत से जूझ रही है।

Date:

उदयपुर. रंगों की होली उस वक़्त खून की होली में बदल गयी जब एक युवक ने घर में घुस कर पुरे परिवार पर हमला कर दिया। सूरजपोल थाना क्षेत्र के खांजीपीर में एक युवक ने उस किशोरी के घर में घुसकर माता-पिता और ताउ, ताई पर चाकू से हमला कर दिया, जिसका तीन-चार महीने पहले उसने अपहरण किया था। युवक के हमले में दक्षिणी खांजीपीर निवासी पवन परदेशी की मौत हो गई, वहीं पवन की पत्नी, छोटा भाई कमल, कमल की पत्नी गंभीर घायल हाेे गए ।पुलिस ने बताया कि आरोपी खांजीपीर बीड़ा निवासी शेखर आदिवाल की तलाश की जा रही है। कमल की नाबालिग बेटी को शेखर कुछ महीनों पहले अपहरण कर ले गया था। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने कमल की नाबालिग बेटी की तलाश कर माता-पिता के सुपुर्द किया था और शेखर आदिवाल को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शेखर आदिवाल फरवरी में ही जमानत पर छूट कर बाहर आया था। इस बात को लेकर शेखर पवन और कमल के साथ रंजिश रख रहा था।
गुरूवार को होली उत्सव पर पवन, कमल अपने परिवार के साथ होली मना रहे थे। तभी अचानक शेखर वहां आ गया और उसने परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पवन और कमल की पत्निया भी आयीं तो शेखर ने उन्हें भी घायल कर दिया। पवन परदेशी पर चाकू से हुए लगातार वार से वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने क्षेत्रवासियों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पवन की मौत हो गई, वहीं तीन घायलों में से एक की हालत अब स्थिर है। शेखर हमला करने के बाद लोगों को इकट्ठा होता देख मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी शेखर की तलाश कर रही है। उधर, मोहल्‍ले में अभी भी तनाव है और पुल‍िस जाप्‍ता तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1win Ставки и Спорт И Онлайн Казино Бонус 500%

"1win Официальный Сайт Букмекера 1вин Идеальный выбора Для Ставок...

Войдите и Онлайн-казино 1win же Получите Приветственный Бонус

1win Официальный Сайт Букмекерской Конторы 2023 Онлайн Ставки на...

Букмекерская Контора 1вин

официального Сайт И Зеркало 1winContentЛицензия на Проведение Азартных Игр...