हिंदुस्तान जिंक की कायड़ माइन राजस्थान की एकमात्र 5-स्टार रेटिंग विजेता से पुरस्कृत

Date:

खान मंत्रालय द्वारा 12 जुलाई को नई दिल्ली में आजादी के अमृत महोत्सव के  आयोजन के रूप में खान और खनिजों पर छठे राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर, हिंदुस्तान जिंक की कायड माइन को 5 स्टार रेटिंग प्रणाली के लिये किये गए मूल्यांकन के तहत् 2020-21 के लिये राजस्थान की एकमात्र माइन से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार माइन को सतत विकास हेतु कार्यान्वयन में अपने अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। हिन्दुस्तान जिं़क कायड माइन के एसबीयू निदेशक  के.सी. मीणा एवं विजेंद्र कश्यप, प्रमुख भूविज्ञान कायड माइन द्वारा यह पुरस्कार, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, अमित शाह,  केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री, प्रहलाद जोशी, खान, कोयला और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे और मंत्रालय के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ग्रहण किया। खान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली  को अपनाकर वैज्ञानिक और व्यवस्थित खनन करने के लिए खान मंत्रालय के तत्वावधान में खान मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय खान ब्यूरो द्वारा यह फाइव स्टार रेटिंग पुरस्कार दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...