हिंदुस्तान जिंक द्वारा विद्यार्थियों को मास्क एवं पंचायत, विद्यालयों और आगंनबाडी केंद्रों पर कोविड किट वितरित

Date:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्थानीय समुदाय स्वास्थ्य की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राजकीय विद्यार्थियों को मास्क एवं पंचायत, विद्यालयों और आगंनबाडी केंद्रों पर कोविड किट वितरित किए गये। कोविड राहत प्रयासों के तहत्  हिंदुस्तान जिंक की राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स टीम ने 8 शिक्षा संबल स्कूलों, 10 पंचायत भवनों और 32 आंगनवाड़ी केंद्रों को 250 से अधिक कोविड परीक्षण किट उपलब्ध कराए।

इसके अतिरिक्त, कंपनी ने दो हजार से अधिक छात्रों को एन95 मास्क वितरित किए ,स्कूल स्टाफ, प्रधानाचार्यों, सरपंच और उपसरपंच के साथ गवारडी राजकीय विद्यालय के लगभग 320 छात्रों, एवं राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स की सीएसआर टीम ने इस गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स के एसबीयू डायरेक्टर संजय कुमार खटोड़ ने कहा कि, “कोविड ने देश भर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। हिंदुस्तान जिंक इस महामारी के समय में राष्ट्र के साथ एकजुट हैं। हमें उम्मीद है कि इन संसाधनों को उपलब्ध कराकर हम अपने समुदायों को महामारी से बचाव में सहायक होगें।

महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत के दौरान टीम ने रोगियों के लिए निरंतर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5 दिनों के रिकॉर्ड समय में अपनी राजसमंद की दरीबा इकाई में ऑक्सीजन बॉटलिंग प्लांट स्थापित कर मेडिकल ऑक्सीजन के 14000 से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति की थी। साथ ही राज्य सरकार को 500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराने, फील्ड हाॅस्पीटल की स्थापना और व्यापक टीकाकरण अभियान चलाकर राज्य सरकार को सहयोग दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...