गुजरात में मोदी की हैट्रिक, हिमाचल में कांग्रेस की पताका

Date:

Narendra-Modi22 (1)अहमदाबाद/शिमला। गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना में अब तक सभी 182 सीटों के रूझान मिल गए हैं। इन रूझानों के मुताबिक भाजपा 122, कांग्रेस 54 और जेपीपी 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। इन रूझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है और राज्य में बीजेपी की पांचवीं जीत एक बार फिर तय हो गई है। रूझानों के अनुसार मोदी की हैट्रिक भी तय है।

 

हिमाचल में भाजपा की प्रेम कुमार धूमल सरकार कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। यहां कांग्रेस को 68 सदस्यीय विधानसभा में 36 सीटें आसानी से मिल जाने की उम्मीद है। भाजपा को 2007 में यहां 41 सीटें मिली थीं, जो अब 26 पर सिमट गई हैं। गौरतलब है कि गुजरात ने लोकसभा में 26 सांसद भेजे हैं और हिमाचल प्रदेश ने चार सांसद भेजे हैं।

 

नरेंद्र मोदी को अपने गृह नगर मणिनगर में जीत मिल गई है। उन्होंने 86373 वोटों से जीत हासिल की। मणिनगर विधानसभा सीट से मोदी ने निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार श्वेता भट्ट को हराया। बता दें कि श्वेता राजनीति में बिल्कुल नई हैं और पहली बार चुनाव लडा। जीत मिलते ही इस बात की चर्चा ने जोर पकड ली है कि मोदी का अगला लक्ष्य दिल्ली होगा। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अर्जुन मोढवाडिया पोरबंदर सीट से चुनाव हार गए हैं।

 

गुजरात परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष केशुभाई पटेल ने विसावदर विधानसभा सीट से जीत हासिल कर ली है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, भाजपा 117 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रही है। यह संख्या 2007 में उसे मिली 117 सीटों के बराबर है। वर्ष 2001 से सत्ता में काबिज मोदी को हटाने के लिए बेकरार कांग्रेस 59 सीटों पर जीत की ओर बढती दिख रही है। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की नव गठित गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) सौराष्ट्र क्षेत्र में दो स्थानों पर आगे चल रही है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने यहां दिल्ली में कहा कि हमें दोबारा सरकार बनने का भरोसा है। भाजपा की राज्य इकाई के नेताओं ने भी ऎसा ही भरोसा जताया है। मोदी के विश्वस्त अमित शाह ने विश्वास जताया था कि भाजपा को 182 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई सीटें निश्चित रूप से मिलेंगी।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1win Ставки и Спорт И Онлайн Казино Бонус 500%

"1win Официальный Сайт Букмекера 1вин Идеальный выбора Для Ставок...

Войдите и Онлайн-казино 1win же Получите Приветственный Бонус

1win Официальный Сайт Букмекерской Конторы 2023 Онлайн Ставки на...

Jogos De Roleta On-line Grátis, Bônus E Promoções”

"roleta Online Jogos Para Roleta Virtual » Betfair CasinoContentEstratégias...

Букмекерская Контора 1вин

официальному Сайт И Зеркало 1winContentБонусы И Промокод также Регистрации...