बेटी लड़के के साथ भागी तो बाप ने किया बलात्कार

Date:

rape3206-11-2013-09-40-19Nमुंबई में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागकर आई 19 वर्षीय लड़की से उसके पिता और दोस्त ने बलात्कार किया। बाद में उसकी हत्या कर दी। पीडिता चार माह की गर्भवती थी। घटना 31 अक्टूबर की है।

 

आरोपी पिता और उसके दोस्त को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। दोनों को 15 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। काशीमीरा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर फतेहसिंह पाटिल ने बताया कि दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पीडिता चार माह पहले यूपी के कोमलपुर गांव में रहने वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भागकर मुंबई आ गई थी। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी और भाइंदर में रह रहे थे।

 

दो सप्ताह पहले 45 वर्षीय पिता ने दोनों का पता लगा लिया। वह काशीमीरा इलाके में रहने वाले अपने दोस्त को लेकर बेटी के घर पहुंचा। दोनों लड़की को जबरन उठाकर ले गए। इस दौरान लड़की का ब्वॉयफ्रेंड भाग गया। आरोपी पिता अपनी बेटी को दोस्त के घर ले गया। वहां उसने बेटी से घर चलने को कहा लेकिन उसने इनकार कर दिया।

 

इस पर दोनों पीडिता को जबरन काशीमीरा जंगल ले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 31 अक्टूबर की रात पहले पिता ने बेटी से बलात्कार किया। बेटी को सबक सिखाने के लिए दोस्त से भी बलात्कार करने को कहा। रेप के बाद जब दोनों को लगा कि वह घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे देगी तो उन्होंने दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर भाग गए। अगले दिन दोनों यह देखने जंगल पहुंचे कि लड़की मर गई है या नहीं। जब दोनों ने देखा की वह मर गई है तो उसका शव झाडियों में फेंक दिया।

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड के बारे में उस वक्त पता चला जब नशे की हालत में पीडिता के पिता ने शनिवार को भाइंदर के एक होटल में वेटर को बताया कि उसने अपनी बेटी से बलात्कार किया और हत्या कर दी। वेटर ने अपने बॉस को इस बारे में जानकारी दी,जिसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। उसके दोस्त को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी चार माह की गर्भवती थी। वह एक साल पहले भी लड़के के साथ भाग गई थी। उस वक्त वह बेटी को मनाकर घर ले आया था। बेटी के दोबारा भाग जाने से उसके घर का नाम बदनाम हो गया,इसलिए उसने सबक सिखाने के लिए बेटी के साथ बलात्कार किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Unleash your wildest dreams with taboo sex chat

Unleash your wildest dreams with taboo sex chatTaboo sex...

Jogos, Apostas E Promoções Online

Site Oficial Do Cassino Do BrasilContentAplicação Na Versão No...

1win Pc ᐉ Téléchargez 1win Pour Pc Windows Ou Maco

1win Apk ᐉ Télécharger 1win Côte Divoire Apk Janvier...