उम्मीदों के सागर पर शहर वासियों का उत्साह

Date:

  • l_fs-1471955017जल संसाधन विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1970 से फतहसागर 23 बार छलक चुका है।
  • उदयपुर.

    लेकसिटी की उम्मीदों और खुशियों से जुड़ा फतहसागर रविवार आधी रात ओवरफ्लो हो गया। पता लगने के साथ सुबह होते ही शहर पाल पर आ जुटा। शहरवासियों की नजरें उदयसागर और जयसमंद पर टिकी हैं, जो लबालब होने को हैं। जल संसाधन विभाग में उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1970 से फतहसागर 23 बार छलक चुका है। वर्ष 1993 में यह करीब 11 फीट जलस्तर के साथ लबालब हुआ था। हालांकि तब छलका नहीं था।

  • वहीं जल संसाधन विभाग के एईएन भुवनेश माथुर ने बताया कि मदार नहर में दो फीट बहाव था। अभी झील का स्तर 14 फीट के करीब है। इसे देखते हुए शहरवासी कुछ दिन ओवर फ्लो देख सकेंगे। इधर, स्वरूपसागर के गेट 6-6 इंच कर दिए गए। इससे पहले दो गेट दो और शेष छह इंच खुले थे।  लगातार बारिश से  जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी आवक से उफान पर चल रहे नदी-बाधों से कई रास्ते बंद हो गए हैं। शहर से ज्यादा बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है। वहां पर छोटी व बड़ी घटनाएं भी सामने आई हैं। बारिश से स्कूली बच्चों को जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
  • एक इंच खोले गेट

    l_fatehsagar-57bc3e45e9db0_lरात करीब एक बजे छलका। तीन बजे तक तीन दरवाजों से पानी झरने की तरह गिरा और सुबह चारों दरवाजों से डेढ़ इंच की चादर चलने लगी। नजारा देखने बड़ी संख्या में युवा और शहरवासी जा पहुंचे। झील में मदार नहर से आवक जारी थी। शाम को चारों गेट एक-एक इंच खोलते ही पानी दूध की तरह गिरने लगा। यह आयड़ नदी के रास्ते उदयसागर की ओर बढ़ता रहा।

    जानिए कब-कब छलका फतहसागर

    1970

    1973

    1975

    1976

    1977

    1978

    1980

    1983

    1984

    1985

    1989

    1990

    1992

    1994

    2005

    2006

    2010

    2011

    2012

    2013

    2014

    2015

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Official Site

"The Melhor Plataforma Sobre Apostas E On Line Casino...

Site Oficial No Brasil Apostas Esportivas E Cassino Online

"Login Mostbet GuiaContentBaixar No IosÉ Possível Assistir A New...

A Mais Interessante Plataforma De Apostas E Casino Online

Mostbet Cz Casino Oficiální Stránky Přihlášení A Sázky Online"ContentApostas...