देशभर में ईद, उदयपुर में रोजा

Date:

images (4)उदयपुर। महीने भर रोजे रखने के बाद देशभर में शुक्रवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया, जबकि उदयपुर संभाग में केवल राजसमंद जिले तथा डूंगरपुर के कुछ क्षेत्रों में ही आज ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ी गई। बाकी जगह शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजानुल मुबारक के आखिरी रोजे तथा ईद का त्योहार मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति रही। शहर में गुरुवार शाम को इफ्तार करने व मगरिब की नमाज पढऩे के बाद ईद का चांद ढूंढने के लिए लोग खुले मैदानों तथा मकानों की छतों पर चढ़े, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने तथा मौसम साफ नहीं होने के कारण चांद का दीदार नहीं हो पाया, साथ ही आसपास के किसी अन्य क्षेत्र से भी चांद दिखने की शहादत (गवाही) नहीं मिलने के कारण ईशा की नमाज के साथ तरावीह की नमाज भी अदा की गई और शुक्रवार को 30वां रोजा रखने का निर्णय लिया गया। संभाग के चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में भी चांद नहीं दिखा, जिससे देर रात तक असमंजस की स्थिति बरकरार रही। वहीं भीलवाड़ा में भी चांद नहीं दिखने के कारण यहीं स्थिति रही। देशभर में चांद दिखने की खबरें आने के कारण स्थिति पशोपेश की हो गई, लेकिन चांद नहीं दिखने तथा आसपास के क्षेत्रों से भी कोई सूचना नहीं मिलने पर अंतत: ईशा की नमाज के साथ तरावीह भी पढ़ ली गई।

namaz-friday
देर रात हुआ ऐलान
उदयपुर में कहीं भी चांद नहीं दिखने पर शुक्रवार को रोजा रखने का निर्णय किया गया, लेकिन राजसमंद में देर रात चांद दिखने की शहादत मिलने पर कुछ क्षेत्रों में ईद शुक्रवार को मनाने का निर्णय लिया। देसूरी के समीप रानी गांव की एक मस्जिद के पेश इमाम द्वारा चांद देखने की सूचना के बाद राजसमंद से राजनगर मस्जिद और मदीना मस्जिद के इमाम वहां (रानी) शहादत लेने के लिए करीब 11 बजे रवाना हुए, उनके वहां से लौटने तथा गवाही मिलने के बाद देर रात लगभग दो बजे शुक्रवार को ही ईद का त्योहार मनाने का ऐलान किया गया। अजमेर में भी शुक्रवार को ही ईद मनाने की सूचना मिलने पर डूंगरपुर जिले के गढ़ी, परतापुर, गलियाकोट में भी आज ही ईद मनाने का ऐलान हुआ। वहीं अजमेर वालो ने जयपुर वालों की शहादत पर शुक्रवार को ईद मनाना तय किया। भीलवाड़ा जिले में सुबह पांच बजे ईद का त्यौहार आज मनाने का ऐलान किया गया हालांकि इस दौरान लोगों ने सेहरी भी कर ली थी। कपासन में भी आज ईद मनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...