खाकी को शर्मसार करने का आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

उदयपुर, एम.बी. चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में बुधवार रात आदिवासी महिला की अस्मत पर हाथ डालने का प्रयास करने वाले पुलिसकर्मी को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि एम.बी. चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती एक आदविासी के साथ परिचर्या में लगी उसकी पत्नी के साथ बुधवार रात उसी वार्ड में भर्ती उम्र कैदी के साथ तैनावत चालानी गार्ड ने अश्लील हरकत की। पीडिता के विरोध स्वरूप जाग होने पर पीडिता के पति ने पुलिसकर्मी के चांटे जड दिए लेनिक वह भाग छूटा पीडिता द्वारा हाथीपोल थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर पुलिस लाईन में तैनात लक्ष्मण पिता कोदर मीणा निवासी साबरकांठा गुजरात को पुलिस ने गिरप*तार कर लिया।
गौरतलब है कि पुलिस विभाग अपने ही कारिन्दों द्वारा किए अपराध को छिपाने का असप*ल प्रयास करता रहा है। इसी क्रम में इस अपराधी को भी बचाने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ दबाव के चलते पुलिस को गिरप*तारी की कार्रवाई करनी प$डी।
इससे पूर्व कोर्ट चौराहे पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार एक युवक को डंडा मार दिया था, जिससे बाइक का संतुलन बिगडा और वह डिवाइडर से टकराया, जिसकी बाद में मौत हो गई। इस संबंध में भूपालपुरा पुलिस ने अज्ञात पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसका नाम आज तक उजागर नहीं किया गया है, जबकि वहां पर चार ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद थे। इसी प्रकार कुछ दिनों पूर्व ऋषभदेव में पकडे गए शराब तस्करी के मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम भी छिपा लिए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

1хбет Регистрация: Как Быстро Зарегестрироваться На Сайте Бк”

1xbet официального Сайт Букмекерской Конторы В КазахстанеContentОграничения И Правила...

Casibom Casino’nun Türk Oyunculara Çekiciliği: Popülerliğinin 5 Nedeni

Casibom Casino'nun Türk Oyunculara Çekiciliği: Popülerliğinin 5 NedeniÇevrimiçi kumar...

Top Illinois Real cash Web based casinos: Gaming inside the IL 2025

PostsInterested Information about The Favourite Video game: Partner PlaceSimple...