कैबिनेट मंत्री कटारिया अस्पताल में भर्ती, अहमदाबाद में हुआ घुटने का प्रत्यारोपण

Date:

0154_30उदयपुर. कैबिनेट मंत्री गुलाबचंद कटारिया का शुक्रवार को अहमदाबाद के शेल्बी हॉस्पिटल में दाहिने घुटने का प्रत्यारोपण किया गया। सफल ऑपरेशन के बाद उन्होंने डॉक्टर की देखरेख में रखा गया है। पिछले कई दिन से कटारिया को घुटनों में दर्द की शिकायत थी, मगर विधानसभा चुनाव और उसके बाद लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण वे ऑपरेशन करवाने के लिए समय नहीं निकाल पाए थे। लोकसभा चुनाव होने के बाद कटारिया बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे। शेल्बी हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर डॉ. विक्रम शाह के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने प्रत्यारोपण का ऑपरेशन किया। डॉक्टरी परीक्षण के बाद कटारिया के दूसरे पांव के घुटने के प्रत्यारोपण का निर्णय लिया जाएगा। कटारिया के साथ उनकी पत्नी अनिता कटारिया, पुत्रियां, दामाद व उदयपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनलाल मीणा सहित कुछ समर्थक अहमदाबाद गए हुए हैं।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...