बजट 2014 लाइव: महंगाई रोकने के लिए 500 करोड़ का फंड

Date:

RPJHONL0231007201411Z00Z35 AMधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “अच्छे दिन आने वाले हैं” का जो सपना महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रही जनता को दिखाया था, उनको राहत देने के लिए वित्त मंत्री अरूण जेटली आम बजट पेश कर रहे हैं।

बजट हाईलाइट्स

11:58 दिल्ली में हस्त कला एकेडमी का निर्माण होगा।

11:57 बरेली, लखनऊ, सूरत समेत 6 जगहों पर मेगा क्लस्टरों के निर्माण के 2000 करोड़ की घोषणा।

11:56 पूर्वोत्तर में एम्स जैसे 4 नए संस्थान बनाए जाएंगे। कमजोर मानसून से निपटने के लिए पर्याप्त खाद्यान्न। किसान टेलीविजन चैनल की शुरूआत इसी वर्ष होगी।

11:55 मूल्यों को स्थिर रखने के लिए 500 करोड़ रूपये का मूल्य स्थिरता कोष बनेगा। 5 लाख भूमिहीन किसानों को नाबार्ड के जरिए वित्तीय सहायता का प्रावधान।

11:54 कृषि ढांचागत कोष बनेगा, इसके लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान। राजस्थान और आंध्रप्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय बनेगा।

11:53 महंगाई पर काबू पाने के लिए 500 करोड़ का फंड।

11:52 लोकसभा की कार्यवाही दोबारा श्ुारू हुई। वित्त मंत्री ने फिर बजट पढ़ना शुरू किया।

11:46 लोकसभा की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित। वित्त मंत्री की तबीयत खराब होने के कारण ऎसा किया गया। उनको कमर दर्द की समस्या है।

11:42 मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए 100 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। तेलंगाना तथा हरियाणा में बागवानी विश्वविद्यालय बनेंगे, इसके लिए 200 करोड़ का प्रावधान। सामुदायिक रेडियो के लिये 100 करोड़ रूपये की घोष्ाणा।

11:41 मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण योजना की घोषणा। इसके लिए 500 करोड रूपये का प्रावधान। 12 नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा।

11:40 गुड गर्वेनेंस के लिये 100 करोड़ की घोषणा। आवास रिण के लिये कर में और रियायत की घोषणा।

11:39 राष्ट्रीय ग्रामीण इंटरनेट नीति के लिए 500 करोड़ रूपये का प्रस्ताव।

11:38 पांच और आईआईटी तथा चार आईआईएम की स्थापना का प्रस्ताव।

11:37 लखनऊ और अहमदाबाद के लिए मेट्रो सेवा को हरी झंडी।

11:36 ग्रामीण आवास योजना के लिये 8000 करोड़ रूपये का प्रावधान।

11:35 आने वाले वर्षो में प्रत्येक राज्य में एम्स जैसे अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी।

11:34 जल प्रदूषण रोकने और स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए 3600 करोड़ रूपये का प्रस्ताव।

11:33 राजस्थान समेत पांच राज्यों में नए आईआईएम बनाए जाएंगे।

11:32 भविष्य निधि की बिना दावा वाली राशि के इस्तेमाल के लिये आयोग बनेगा।

11:31 दृष्टि बाधित लोगों के लिए 15 नये केन्द्र खुलेंगे। दस का आधुनिकीकरण होगा।

11:30 प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए 14389 करोड़ रूपए की घोषणा।

11:29 कर्मचारी भविष्य निधि के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार रूपये होगी। ढाई सौ करोड़ रूपये का प्रावधान।

11:28 रोजगार परक कौशल विकास का स्किल इंडिया कार्यक्रम शुरू होगा।

11:27 बेटी बचााओ, बेटी पढाओ योजना के लिए 100 करोड़ रूपए की घोषणा।

11:26 महिला सुरक्षा के लिए 150 करोड़ रूपए की घोषणा।

11:25 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की दीन दयाल ग्राम ज्योतियोजना की घोषणा।

11:24 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए वरिष्ठ नागरिक पेंशन बीमा योजना।

11:22 वन बंधु कल्याण योजना के लिए 100 करोड़ रूपए दिया जाएगा।

11:20 स्टैचू ऑफ यूनिटी के लिए 200 करोड़ रूपए का आवंटन होगा।

11:18 100 स्मार्ट सिटी के निर्माण के 7060 करोड़ दिए जाएंगे। 9 एयरपोर्ट पर ई वीजा योजना शुरू होगी।

11:16 इंश्योरेंस के क्षेत्र में 49 फीसदी विदेशी निवेश को हरी झंडी।

11:15 कर विवादों के निपटारे के लिए आयोग का गठन होगा।

11:12 वित्त मंत्री ने आयकर में कमी करने के संकेत दिए हैं। रक्षा क्षेत्र में 49 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी दी गई।

11:07 उन्होंने कहा कि देश के गरीबों का ध्यान रखा जाएगा। यूरिया के लिए नई नीति बनाई जाएगी।

11:06 जेटली ने कहा कि 2014-15 में उनका मकसद सरकारी घाटे को कम करना है। कम मानसून और बढ़ती महंगाई सरकार के सामने चुनौती है। 45 दिन में सरकार से कुछ ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है।

11:04 अरूण जेटली ने कहा कि वह जो भी बजट पेश करेंगे वह अर्थव्यवस्था के बेहतरी के लिए होगा। देश की जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। मोदी सरकार के मंत्र “सबका साथ सबका विकास” को ध्यान रखकर बजट बनाया गया है।

11:00 लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री जेटली पहला बजट पेश कर रहे हैं।

10:55 वित्त मंत्री अरूण जेटली, पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू समेत अन्य मंत्री लोकसभा में पहुंच गए हैं। बस 5 मिनट बाद बजट पेश होगा।

10:35 मोदी कैबिनेट ने अपने पहले बजट को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री 25 मिनट बाद लोकसभा में बजट पेश करेंगे।

10:15 संसद भवन में बजट को लेकर कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है।

10:01 भाजपा ने कहा है कि रोजगार के साथ विकास केंद्रित होगा बजट 2014।

09:55 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संसद भवन पहुंच गए हैं।

09:50 जेटली कैबिनेट को बजट के बारे में जानकारी देने के लिए संसद भवन पहुंच गए हैं। कैबिनेट को बजट के बारे में बताने के बाद वह संसद में बजट पेश करेंगे।

09:40 बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति लेने के बाद वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन से निकल गए हैं।

09:30 मोदी सरकार के पहले बजट 2014 के दस्तावेज संसद भवन पहुंचा दिए गए हैं।

09:15 राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद वित्त मंत्री जेटली संसद भवन जाएंगे।

09:10 वित्त मंत्री अरूण जेटली आम बजट 2014-15 के दस्तावेजों के साथ राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं। वह राष्ट्रपति से बजट पेश करने की औपचारिक अनुमति लेंगे।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Take the next step and relate with other couples for hook ups

Take the next step and relate with other couples...

Bisexual relationship: advice for finding love

Bisexual relationship: advice for finding loveIf you're looking for...

Find your perfect match with young fat slut dating

Find your perfect match with young fat slut datingYoung...

BBW Boards Dating: Overloaded With Singles Women

Are you presently some...