उदयपुर.चित्रकूट नगर स्थित महेशाश्रम के पालने में अज्ञात मंगलवार शाम को मेल नवजात छोड़ गया। महेशाश्रम के संस्थापक देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार शाम 4.50 बजे चित्रकूट नगर में लगे पालने का अलार्म बजा।
आश्रम के साधक द्वारा देखने पर पालने में नवजात बच्च मिला। अग्रवाल ने बताया कि नवजात की उम्र लगभग एक दिन है।
बाल चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सरीन ने नवजात की जांच की। नवजात को सामान्य रूप से स्वस्थ पाया गया है। जांच के लिए रक्त नमूने लिए गए हैं।
नवजात को लालन-पालन और संरक्षण के लिए महेशाश्रम में रखा गया है। महेशाश्रम के पालने में आया यह 77 वां नवजात है।