उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भंग

Date:

उदयपुर। शहर जिला कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे घमासान के बीच शनिवार को जिला कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही कांग्रेस की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुख्यालय पुखराज पाराशर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष डॉ.चंद्रभान ने उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। प्रदेशाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी व वार्ड कमेटियों के गठन के लिए एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन शर्मा व कांग्रेस के प्रदेश सचिव आर.आर.तिवाड़ी को शामिल किया गया है। ये लोग कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से चर्चा कर जिला कार्यकारिणी व वार्ड कमेटियों के गठन को लेकर 15 दिन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी रिपोर्ट देंगे।

सुखाडिय़ा विरोधी धड़े के लिए बड़ा झटका: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उठाए गए इस कदम को शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा विरोधी धड़े के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गुटबाजी के चलते शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी लंबे समय से शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा को उपेक्षित कर चल रहे थे। ये लोग पूरी ताकत लगाए हुए थे कि सुखाडिय़ा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया जाए,मगर शनिवार को आए फरमान ने सुखाडिय़ा विरोधी धड़े को ही बड़ा झटका दे दिया है। जानकारी शनिवार को जिला कार्यकारिणी भंग करने का एलान हुआ तक जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा दिल्ली में थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है सुखाडिय़ा ने दिल्ली में मजबूती के साथ लाबिंग की और आनन फानन में जिला कार्यकारिणी को भंग करने का फरमान जारी हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...