धूमधाम से मनाया ओणम पर्व

Date:

उदयपुर। शहर के केरल समाज ने रविवार को ओणम पर्व धूमधाम से मनाया। शहर के सेंट पॉल्स स्कूल में आयोजित समारोह में शहर के वे तमाम लोग शामिल हुए जो मूल रूप से केरल के निवासी है। इस मौके पर प्रतिभागियों ने परंपरागत रूप से रंगोली सजाई। फूलों की रंगोली के बीच दीप जलाकर एक दूसरे को ओणम पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

आयोजन में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इसी बीच समाज की महिलाओं द्वारा ताल पुली सजाकर दीप जलाए गए। वामन अवतार की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर समाजजनों ने भगवान अयप्पा के जयकारे लगाए। दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों और भक्तिगीतों ने यहां का माहौल दक्षिण भारतीय बना दिया।

ओणम पर्व समारोह के वक्ताओं ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने उद्बोधन में कहा कि दक्षिण भारतीय संस्कृति अपने आप में विशेष और प्रभावशाली रही है। जिसे आज भी वे लोग जिंदा रखे हुए हैं, जो देश दुनिया के कोने कोने में रहते हैं। इसी का नतीजा है कि राजस्थान में भी ओणम पर्व उसी उत्साह से मनाया जा रहा है, जितना केरल में मनाया जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...