आचार संहिता के बावजूद नगर निगम की साइट कर रही है भाजपा का प्रचार

Date:

www.udaipurmc.org
उदयपुर | नगर निगम चुनाव के पूर्व आचार संहिता लगे 10 दिन होगये है | लेकिन नगर निगम के अधिकारी भाजपा नेताओं की जी हुजूरी में ऐसे लगे हुए है की उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पढ़ रहा की आचार संहिता लगी हुई है । उन्होंने नगर निगम की आधिकारिक वेब साइट को भाजपा का पेम्पलेट और डेली पत्रिका बना रखा है | वहां पर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को अपलोड किया जा रहा है | और कमिश्नर का कहना है की यह उनकी जानकारी में ही नहीं है |
नगर निगम चुनाव के लिए आचार संहिता लगे 10 दिन होगये है २२ नवबाम्बर को मतदान होना है | शहर भर से जिला प्रशासन आचार संहिता के चलते पोस्टर और बैनर हटवा रहा है और आचार संहिता का उलंघन नहीं होने के दावे किये जा रहे है, लेकिन खुद नगर निगम का प्रशासन खुले आम आचार संहिता का उलंघन ही नहीं कर रहा बल्कि नगर निगम की सरकारी आधिकारिक वेब साइट पर भाजपा का प्रचार कर रही है, और भाजपा कार्यक्रम के फोटो उपलोड किये जा रहे है |
नगर निगम के नहीं भाजपा पार्टी के कार्यक्रम अपलोड :
नगर निगम की आधिकारिक साइट पर सारे नियम कायदे तक पर रख कर जो फोटो अपलोड किये गए है, वह किसी नगर निगम के कार्यक्रम के नहीं बल्कि तीन दिन पहले हुआ भाजपा के कार्यकर्ता सम्मलेन के है | अपलोड फोटो में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा पार्टी के पदाधिकारी मंचासीन है | और कार्यकर्ताओं के फोटो स्लाइड पर लगातार चल रहे है | दो दिन पहले अपलोड हुए इन फोटो का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भारी विरोध किया है |
चुनाव सम्बन्धी कोई अपडेट नहीं :
नगर निगम में बैठे अधिकारी भाजपा नेताओं को खुश करने में इतना लगे हुए है की उंहोने भाजपा के कार्यक्रम के फोटो तो अपलोड करदिये लेकिन अभी तक चुनाव सम्बन्धी कोई भी सूचना या अन्य कोई चुनाव सम्बन्धी अपडेट नहीं अपलोड किया है |

इनका कहना ………….

पहले के किसी प्रोग्राम के फोटो हो सकते है अगर अभी के फोटो अपलोड हुए तो मेरी जानकारी में नहीं है में इसको अभी दिखवाता हु | हिम्मत सिंह बारहठ , नगर निगम आयुक्त

भाजपा अपने फायदे के लिए सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रही है, और स्वयं के कार्यक्रमों के फोटो अपलोड किये जारहे है जो सरे आम आचार संहिता का उलंघन है | और अगर नगर निगम आयुक्त को इसकी जानकारी नहीं है इसका मतलब आयुक्त अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह है | दिनेश श्रीमाली , निवर्तमान प्रतिपक्ष नेता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Finest $1 Put Casino to possess 2025 NZ Deposit $1 Rating $20

BlogsTry 10 Euro minimum deposit gambling enterprises worth every...

$10 Casinos Play At the Lowest Lowest Put Gambling enterprises

PostsBetter Put and you will Withdrawal Tips for ten$...

$10 Deposit Gambling enterprises 2025 $10 Deposit Added bonus Codes

ArticlesCaesars Palace On-line casino $10 Deposit BonusOnline slots games...