नेपाल भारत से संबंधों को प्रगाढ करने के पक्ष में -नेपाल राजदूत

Date:

Ambessador of Nepal_2_18.6उदयपुर व पोखरा लेकसिटी को ‘सिस्टर सिटी‘ के रूप में विकसित किया जाए
उदयपुर, भारत और नेपाल देश में पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने एवं परस्पर निवेश को लेकर उदयपुर पहुंचे नेपाल के राजदूत कृष्ण प्रसाद ढाकल एवं आर्थिक मामलों के मंत्री विष्णु प्रभाकर लामसाल ने आज उदयपुर जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर से मुलाकात की।
नेपाल के राजदूत ने कहा कि पदभार संभालने के बाद वे राजस्थान एवं देश के पर्यटन स्थलों के भ्रमण पर निकले हैं। सबसे पहले उदयपुर पहुंचे श्री ढाकल ने ‘लेकसिटी उदयपुर‘ को पर्यटन, प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में खूबसूरत शहर बताया। उन्होंने कहा कि उनका भारत में आना दोनों देशों के बीच पर्यटन को प्रमोट करना है। इसके लिए भारत से यदि कोई नेपाल में होटल व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं तो वे इसे प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि नेपाल में आने वाले पर्यटकों में सर्वाधिक 28 प्रतिशत पर्यटक भारत से आते है इसलिए दोनो देशों में पर्यटन को ब$ढावा दिये जाने में और आसानी रहेगी।
‘उदयपुर एवं पोखरन‘ सिस्टर सीटी बनें :
नेपाल के राजदूत ने कहा कि ‘लेकसिटी उदयपुर‘ एवं नेपाल की ‘पोखरा लेकसिटी‘ में कई तरह की समानताएं है। राजस्थान का लेकसिटी उदयपुर झीलों की नगरी के रूप में ‘विश्व विख्यात‘है तो नेपाल की पोखरन लेकसिटी भी झील से गिरी हुई है। दोनों देशों की इन झीलों को यदि ‘सिस्टर सिटी‘ के रूप में देखकर कार्य किया जाए जो दोनों ही शहरों में पर्यटन के क्षेत्र में संबंध और प्रगाढ हो सकेंगे तथा पर्यटन के लिए किये जा रहे प्रयासों एवं कार्यों को सिखकर इस क्षेत्र में और प्रयास किये जा सकते हंै।
जिला कलक्टर आशुतोष पेडणेकर ने नेपाल के राजदूत एवं आर्थिक मामलों के मंत्री सहित दल का झीलों के शहर में स्वागत करते हुए कहा कि उनके उदयपुर प्रवास पर आने से नेपाल एवं भारत देश तथा खासकर राजस्थान में पर्यटन को ब$ढावा मिलेगा। जिला कलक्टर ने कहा कि इस विस्तृत बातचीत में नेपाल के राजदूत ने पर्यटन के साथ, सांस्कृतिक आदान-प्रदान करने की बात कही है। नेपाल, उदयपुर और भारत में आमंत्रण पर सांस्कृतिक दल भी भेजेगा। भारत भ्रमण पर निकले दल ने इसके पश्चात शहर के पर्यटन स्थलों का अवलोकन भी किया।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Выгоды фриспинов в Пинко Казино для игроков

Как максимально выгодно использовать фриспины в Пинко Казино для...

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успеха

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успехаВыбор...

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года2025 год...

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025 году

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025...