मेरी आशिकी तुम से ही’24 जून से

Date:

Cast of Meri Aashiqui Tum Se Hi (2)कलर्स, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ मेरी आशिकी तुम से ही को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है जो एकतरफा प्यार की वेदना को दिखाता है जो पुरुष नायक के नजरिये से ब्यान की गई है। आज के दिन की मुम्बई के माहौल में बनाया गया, यह धारावाहिक दो गहरे करीबी दोस्तों रणवीर और ईशानी की कहानी को दिखाता है, और सच्ची दोस्ती, वफादारी और अनंत प्यार के बीच अंतर की पतली डोरी के बारे में चर्चा करता है। अपने मधुरभाषी किरदारों के जरिये, मेरी आशिकी तुम से ही एक बड़े अमीर गुजराती प्यार के संस्कारों को दिखता है और कलर्स पर 24 जून क® प्रीमियर और हर स®मवार से शुक्रवार रात 10.00 इसका प्रसारण किया जाएगा।
इस धारावाहिक के बारे में चर्चा करते हुए, प्रशांत भट्ट, वीकडे प्र®ग्रामिंग हेड – कलर्स का कहना है, “मेरी आशिकी तुम से ही के साथ, हम कलर्स पर प्रेम कहानियों की प्रस्तुतियों को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं जो दर्शकों को दोस्ती और एकतरफा प्यार के साथ जुड़े प्रत्येक जज्बात के एक चक्रवाती सफर पर ले जाएगा। हमें एक नयी और अज्ञात प्रेम कहानी को सामने पेश करने के लिए एक बार फिर एकता कपूर के साथ सहयोग करके काफी खुशी हो रही है। हमें आशा है कि हमारे दर्शक पुरुष नायक के नजरिये से उनके सामने पेश की गई आला दर्जे की इस कहानी का भरपूर आनंद लेंगे।“
इस विचार को बल देते हुए कि “वापस नहीं मिले प्यार का भी अपना इंद्रधनुष होता है,“ यह धारावाहिक रणवीर (शक्ति अर®ड़ा) के सफर की सजीव ढंग से रूपरेखा पेश करता है जिसकी ईशानी (राधिका मदान) के साथ प्रणयशील दोस्ती उसकी जिंदगी में एक दर्द बन जाती है, क्योंकि वो उसके अपने लिए अपने अमर प्रेम को कबूल पाने में असमर्थ है। एक साधारण परिवार से आया रणवीर अक्सर खुद को वफादारी और प्यार के बीच फंसा पाता है, जहां दुर्भाग्यवश उसके लिए वफादारी सबसे आगे आ जाती है। फिर भी रणवीर न तो जुनूनी न ही दुखी है, वह अपने प्यार को एक दोस्ती में ढालता है जो कभी भी बदले में प्यार की किसी उम्मीद के बिना हमेशा बनी रह सकती है। ईशानी एक सरल लड़की है जो प्यार और प्रतिबद्धता में यकीन करती है लेकिन वह रणवीर के प्रेम से अनजान है और इसलिए अपने प्रति रणवीर के जज्बातों का जवाब नहीं देती है। उसके लिए, रणवीर सबसे अच्छा दोस्त है जिसके साथ वह अपने राज बांट सकती है और दिन-दिहाड़े किसी भी बात पर चर्चा कर सकती है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Выгоды фриспинов в Пинко Казино для игроков

Как максимально выгодно использовать фриспины в Пинко Казино для...

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успеха

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успехаВыбор...

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года2025 год...

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025 году

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025...