भाजपा को मोदी और कांग्रेस को बागियों का सहारा

Date:

bjp-congress635216-04-2014-01-02-99Nराजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 20 सीटों पर होने वाले मतदान में भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। इस चरण की एक दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा और कांगे्रस के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक सीटों पर बागियों ने दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के हार-जीत के गणित को बिगाड़ दिया है।

सीधे तौर पर भाजपा को जहां देश में चल रही कथित मोदी लहर का सहारा है। वहीं कांग्रेस बागियों के जरिए नैया पार लगाने की फिराक में है। पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों में से 16 कांग्रेस और चार भाजपा के खाते में गईं।

पहले चरण में जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर-सिरोही, पाली, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, कोटा, झालावाड़-बारां, उदयपुर, बांसवाड़ा में मतदान होगा। इनके लिए कांग्रेस और भाजपा के साथ बसपा, कम्यूनिस्ट पार्टी, राजपा सहित विभिन्न दल व निर्दलीय के रूप में 239 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रदेश के 3.46 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे।

इन सीटों पर सीधा मुकाबला
जयपुर शहर- महेश जोशी और रामचरण बोहरा में मुकाबला है। आप पार्टी के डॉ. वीरेन्द्र सिंह भी मैदान में हैं। वष्ाü 2004 में भाजपा और 2009 में कांग्रेस विजयी रही थी।
श्रीगंगानगर- मास्टर भंवरलाल- निहालचंद के बीच मुकाबला है। 2004 में यहां भाजपा, 2009 में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे थे।
बीकानेर- शंकर पन्नू- अर्जुनराम मेघवाल में सीधा मुकाबला है। वर्ष 2004 और 2009 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे थे।
जोधपुर- चंद्रेश कुमारी- गजेन्द्र सिंह में टक्कर है। 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे।
अजमेर- सचिन पायलट और सांवरलाल जाट में कांटे की टक्कर है। 2004 में भाजपा और वष्ाü 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे।
भीलवाड़ा- अशोक चांदना- सुभाष्ा बहेडिया में सीधा मुकाबला है। 2004 में भाजपा और 2009 में कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी रहे थे।
चित्तौड़गढ़- गिरिजा व्यास और चंद्रप्रकाश जोशी में कांटे की टक्कर है। 2004 में यहां से भाजपा और 2009 में कांग्रेस जीती थी।
राजसमंद- गोपाल सिंह- हरीओम सिंह में कड़ा मुकाबला है। 2004 में भाजपा और वष्ाü 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे।
कोटा – इज्याराज सिंह- ओम बिड़ला के बीच सीधा मुकाबला है। 2004 में भाजपा और वष्ाü 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे थे।
झालावाड़-बारां- प्रमोद जैन व दुष्यंत सिंह में टक्कर है। पिछले चुनाव में भाजपा जीती है।
उदयपुर- रघुवीर मीणा-अर्जुन मीणा में टक्कर है। पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती है।
बांसवाड़ा- रेशम मालवीय- मानशंकर निनामा में कांटे की टक्कर है। 2004 में बीजेपी और 2009 में कांग्रेस विजयी रहे थे।
पाली- मुन्नी देवी-पीपी चौधरी में सीधा मुकाबला है। 2004 में भाजपा और 2009 में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे।

7 सीटों पर कड़ा संघष्ाü
जयपुर ग्रामीण- राज्यवर्द्धन- सीपी जोशी- नवीन पिलानिया
बाड़मेर- सोनाराम- हरीश चौधरी- जसवंत सिंह
जालौर-सिरोही- देवजी पटेल- उदयलाल आंजना- बूटा सिंह
नागौर- सीआर चौधरी- ज्योति मिर्घा- हनुमान बेनीवाल
झुंझुनूं- संतोष्ा अहलावत- राजबाला ओला- राजकुमार शर्मा
चूरू- राहुल कस्वा- प्रताप पूनिया- अभिनेष्ा महçष्ाü
सीकर- सुमेधानंद- पीएस जाट- सुभाष्ा महरिया

– See more at: http://www.patrika.com/news/bjp-depends-on-modi-and-congress-relying-on-rebels/1001236#sthash.dn8rauTW.dpuf

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Official Site

"The Melhor Plataforma Sobre Apostas E On Line Casino...

Site Oficial No Brasil Apostas Esportivas E Cassino Online

"Login Mostbet GuiaContentBaixar No IosÉ Possível Assistir A New...

A Mais Interessante Plataforma De Apostas E Casino Online

Mostbet Cz Casino Oficiální Stránky Přihlášení A Sázky Online"ContentApostas...