नोटिस मिलने के बाद भी अवैध निर्माण जारी

Date:

DSC0583उदयपुर। हाईकोर्ट के आदेश हो या नगर निगम आयुक्त का नोटिस, कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है और रसूख के बल पर बिना किसी डर के धड़ल्ले से निर्माण कार्य करते रहते हैं। चांदपोल पुलिया के पास पीछोला झील के किनारे भगवान गहलोत होटल का निर्माण कर रहे हैं। इस संबंध में क्रमददगारञ्ज में क्रलब-ए-झील पर अवैध निर्माणञ्ज शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम आयुक्त ने काम बंद करने का नोटिस दिया और आगे निर्माण कार्य नहीं करवाने के लिए पाबंद भी किया, लेकिन निर्माणकर्ता ने  नोटिस का जवाब तो नहीं दिया, पर काम जारी रखा, जो अब भी चल रहा है। पता चला है कि एक पार्षद का दबदबे के कारण निगम कर्मचारी इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने से डर रहे हैं। इस तरह के अवैध निर्माणकर्ता एक बार जैसे-तैसे बाहरी निर्माण कर लेते हैं और फिर निर्माण रोकने की आड़ में अंदर ही अंदर फिनिशिंग और निर्माण कार्य चलद्मकर रखते हैं। जब तक निगम कार्रवाई करने और काम रूकवाने के नोटिस जारी करती है, तब तक निषेध क्षेत्र में निर्माण पूरा कर लिया जाता है।
:चुनाव की व्यस्तता के कारण ऐसे लोग दुस्साहस कर रहे हैं। नोटिस देने के बावजूद भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। अब ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी। झील किनारे हुए निर्माण को जरूरत पड़ी, तो तोडा जाएगा।
-हिम्मतसिंह बारहठ, आयुक्त, नगर निगम

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успеха

Как выбрать идеальное место для игры и достичь успехаВыбор...

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года

Лучшие платформы для ставок в Беларуси 2025 года2025 год...

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025 году

Топ платформ для игры на деньги онлайн в 2025...

Glory Casino Giriş $ Glory Casino Güncel Giriş

Glory On Line Casino Türkiye Girişi Güncel Giriş Ve...