आंचलिया के साथ संघे शक्ति कलियुगे!

Date:

उदयपुर/बड़ीसादड़ी। राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही बड़ीसादड़ी सीट पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में कई दावेदार सामने आकर टिकट के लिए भागदौड़ में जुट गए है। इनमें ललित ओस्तवाल, गौतम दक, यशवंत आचंलिया, शंभूलाल मेनारिया, शंकरसिंह रावत, भगवती देवी झाला, हेमंत डांगी, बिहारीलाल आदि भाजपा से दावेदारी जता रहे है। दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक प्रकाश चौधरी अपने टिकट के प्रति आश्वस्त है। वहीं हनुवंत सिंह बोहेड़ा वातावरण को अपने पक्ष में करने के लिए दिन रात एक करने में जुटे हुए है।

बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र (171) में कुल बूथ 273, जिले-3, तहसील-4, पंचायत समिति-4, ग्राम पंचायत-73, गांव-441, मतदाता-225116 है। इनका जातिगत विवरण इस प्रकार है- रावत मीणा करीब-55 हजार, जैन महाजन-35 हजार, ब्राह्मण-15 हजार, राजपूत-15 हजार, मुस्लिम-15 हजार। अन्य पिछड़ा वर्ग-45 हजार, जाट-13 हजार, अनुसूचित जाति-3 हजार और अन्य मतदाता करीब-2 हजार है। यह सीट पिछले 10 साल से कांग्रेस के प्रकाश चौधरी के पास है, जो पिछले चुनाव में 27 हजार वोटों के बहुमत से मिली थी। प्रकाश चौधरी यहां अपना हैट्रिक बनाने की जुगत में है, जबकि भाजपा पिछले चुनाव में लिए गए अपने निर्णय को कोस रही है।

भाजपा ने इस सीट से 4 बार जैन समुदाय के सदस्य को उम्मीदवार बनाया और चारों ही बार विजयश्री प्राप्त की। इस तरह ये मुहावरा बन गया कि इस क्षेत्र में महाजन प्रभावी है। इसी तर्ज पर बड़ीसादड़ी से पिछले तीन दिनों में दो प्रतिनिधि मण्डल उदयपुर आए और वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया से चुनाव लडऩे की पेशकश की, लेकिन श्री कटारिया ने उदयपुर से ही लडऩे का निर्णय बताया। इस पर उन्हें दोनों सीटों से लडऩे का न्योता दिया गया लेकिन उन्होंने उसे खारिज कर दिया। क्योंकि ऐसा करने से उनकी स्थिति कमजोर होने का संदेश जाता है। वार्ता में फिर स्थानीयवाद का मुद्दा उठा तो यशवंत आंचलिया का नाम सामने आया, जिसे श्री कटारिया ने उम्मीदवार चयन समिति में रखने का आश्वासन दिया। सूत्रों ने बताया कि यदि कटारियाजी की चली तो श्री आंचलिया की उम्मीदवारी को क्रओकेञ्ज कर दिया जाएगा, क्योंकि वे जीत के लिए वांछित धन खर्च करने में तो सक्षम है ही साथ ही बचपन से लगाकर आज तक संघ के प्रति उनकी निष्ठा, उनकी विशेष योग्यता भी है।

फैलिनञ्ज बढ़ा पश्चिमोत्तर की ओर

भुवनेश्वर। समुद्र के ऊपर कई घंटों तक स्थिर रहने के बाद चक्रवाती तूफान ‘फैलिनÓ आज तीव्र हो गया। फैलिन थोड़ा पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है और यह पारादीव के दक्षिण पश्चिम में करीब 850 किलोमीटर में केंद्रित है। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार चक्रवात कलिंगपट्टनम के पूर्व दक्षिण-पूर्व में 900 किलोमीटर और विशाखापट्टनम के पूर्व-दक्षिण पूर्व में 950 किलोमीटर में स्थित है। बुलेटिन में कहा गया, ‘Óयह आगामी 12 घंटों में प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह पश्चिमोत्तर की ओर बढऩा जारी रखेगा।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Official Site

"The Melhor Plataforma Sobre Apostas E On Line Casino...

Site Oficial No Brasil Apostas Esportivas E Cassino Online

"Login Mostbet GuiaContentBaixar No IosÉ Possível Assistir A New...

A Mais Interessante Plataforma De Apostas E Casino Online

Mostbet Cz Casino Oficiální Stránky Přihlášení A Sázky Online"ContentApostas...