प्रदेश में पहला पर्यटन थाना आज से उदयपुर में शुरू

Date:

Tourist-Police-station (1)उदयपुर। प्रदेश में पहला पर्यटन थाना मंगलवार से उदयपुर में बागोर की हवेली के पास शुरू होगा। मुख्यमंत्री बजट घोषणा में उदयपुर, जयपुर और जोधपुर में पर्यटन थाने खोले जाने थे। अभी तक जयपुर और जोधपुर में पर्यटन थाने की शुरुआत नहीं हुई है। ऐसे में उदयपुर में मंगलवार को शुरू होने वाला थाना प्रदेश का पहला पर्यटन थाना होगा।

एसपी हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पर्यटन थाने में जितेन्द्र सिंह को एसएचओ लगाया गया है। थाने की शुरुआत में यहां एएसआई, हेडकांस्टेबल व कांस्टेबल सहित 15 पुलिस कर्मियों का स्टाफ लगाया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए थाना स्टाफ को अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा की ट्रेनिंग दी जाएगी। पर्यटन विभाग के अनुसार उदयपुर में प्रतिवर्ष 5 लाख से अधिक देशी पर्यटक व करीब दो लाख विदेशी पर्यटक आते हैं।

क्या थी परेशानी
पर्यटकों को थाना क्षेत्र की जानकारी नहीं होने से परेशान होना पड़ता था। थानों में पर्यटकों की भाषा समझने वाले प्रशिक्षित स्टाफ नहीं होता था। इससे पर्यटकों को अपनी बात रखने में भी समस्या होती थी। कई बार थाना प्रभारी को भी दुभाषिए को थाने बुलाना पड़ता था।

यह होगी सुविधा
जिले में पर्यटक के साथ कहीं भी कोई अपराध होगा तो उसे इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे पर्यटन थाने में आकर मुकदमा दर्ज करवा सकेगा। यहां उसकी भाषा समझने वाला प्रशिक्षित स्टाफ भी उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलनेवाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...