कम दिलाने के बहाने लड़की के साथ पहले किया दुष्कर्म और फिर बेच दिया

Date:

alone-girl-cry-sad

उदयपुर। गोवर्धन विलास में किशोरी को बेचने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी को काम दिलाने के बहाने आरोपी कोटा ले गए थे। वहां देवली गांव में उसे बंधक बनाकर आरोपियों ने एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीडि़त किशोरी ने गोवर्धन विलास थाने में चणावदा निवासी पूंजा पुत्र सोमा, सावरगढ़, देवली (कोटा) निवासी गोपाल, रामदेव, रतन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे किसी अन्य को बेचने के लिए ले जा रहे थे, इस दौरान चकमा देकर वह वहां से भागी और लोगों से मदद मांगते हुए उदयपुर पहुंची। उसने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय से पिता की मानसिक स्थिति सही नहीं थी।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर वह और उसका छोटा भाई काम की तलाश कर रहे थे। डेढ़ माह पूर्व उसके गांव चणावदा निवासी पूंजा पुत्र सोमा उसके जीजा गोपाल के साथ आया। काम दिलाने के लिए गोपाल किशोरी और उसके भाई को देवली लेकर गया।
वहां भाई को अलग कर किशोरी को रामदेव व रतन नाम के व्यक्तियों को बेच दिया। इसके बाद गोपाल किशोरी के भाई को वहां से ले आया और गांव छोड़ दिया। इधर रामदेव और रतन ने किशोरी को बंधक बनाकर एक महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। भागने का प्रयास करने पर उसके साथ मारपीट की। गत सप्ताह रामदेव व रतन किशोरी को बेचने के लिए ले जा रहे थे। रात को मौका पाकर किशोरी उनके चंगुल से भाग निकली और सहायता मांगते हुए उदयपुर पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Прогнозы На Спорт И Ставки и Сегодня От Профессионалов Ставка Tv

Бесплатные Прогнозы И Ставки На Спорт остального ПрофессионаловContentРейтинг Топ-14...

Official Site

"The Melhor Plataforma Sobre Apostas E On Line Casino...

Site Oficial No Brasil Apostas Esportivas E Cassino Online

"Login Mostbet GuiaContentBaixar No IosÉ Possível Assistir A New...

A Mais Interessante Plataforma De Apostas E Casino Online

Mostbet Cz Casino Oficiální Stránky Přihlášení A Sázky Online"ContentApostas...