कटारिया की जमानत पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Date:

kataria4उदयपुर,सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ प्रकरण में मुम्बई सत्र न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता और शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि बेदाग हूं और रहूंगा। कांग्रेस ने सीबीआई को हथियार बनाकर जो चाल खेली है। उसका जवाब कांग्रेस को जनता देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत को लगा कि वंसुधरा-कटारिया एक हो गए है और उनकी सत्ता जाने वाली है। इसलिए उन्होंने यह घिनौनी चाल खेली है।कटारिया यहां पटेल सर्किल स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल पुराने मामले को कांग्रेस ने सीबीआई के जरिए हथियार बनाकर वार किया है,

जबकि इस मामले से कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीबीआई के जरिये अपना कुशासन चला रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के कुशासन को जनता जवाब देंगी।

चार्जशीट में कुछ भी तथ्य नहीं:

कटारिया ने कहा कि सीबीआई ने जो चार्ज शीट पेश की हैं। उसमें उनके खिलाफ ऐसा कोई तथ्य नहीं कि उन्हें गुनहगार साबित किया जा सके।

कटारिया ने कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का जो संबल मिला। उससे उन्हें बड़ी ताकत मिली है। इसी ताकत के बल पर उनकी इस लड़ाई में जीत होगी।

गहलोत ने तो अपने नेताओं को भी नहीं छोड़ा:

कटारिया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी पार्टी के नेताओं को निपटाने में कोई कसर नहीं रखी। कटारिया ने कहा कि गहलोत ने केंद्रीय मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी को चुनाव में हराने में भूमिका निभाई। बी.डी. कल्ला और प्रद्युमन सिंह जैसे नेताओं को हराने में भी गहलोत की भूमिका रही।

 

पहले कटारिया सुबह नौ बजे आने वाले थे, लेकिन बाद में वे अपने समधी और एडवोकेट रोशनलाल जैन के साथ सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां करीब चार सौ कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, महापौर रजनी डांगी, प्रदेश प्रतिनिधि प्रमोद सामर, मांगीलाल जोशी, शांतिलाल चपलोत, देहात जिलाध्यक्ष सुंदरलाल भाणावत, शहर उपाध्यक्ष राजेन्द्र बोर्दिया, वन्दना मीणा, हंसा माली, खूबीलाल पालीवाल, शंकर सालवी, रामलाल चौधरी, फूलसिंह मीणा, मनोहर चौधरी, मंडल अध्यक्ष चंचल कुमार अग्रवाल, तख्तसिंह शक्तावत, आेम चित्तौड़ा, भंवर पालीवाल, भैरोसिंह देवड़ा, शंभू जैन, नानालाल बया, दिनेश गुप्ता आदि मौजूद थे।

बाद में आया विरोधी धड़ा : पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली, डिप्टी मेयर महेंद्रसिंह शेखावत, अनिल सिंघल, सुषमा कुमावत, राजकुमार चित्तौड़ा करीब सौ कार्यकर्ताओं के साथ आज सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे। ये सभी लोग कटारिया का भाषण शुरू होने से दस मिनट पहले पहुंचे।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Мостбет Рабочее Лучник Сайта казино Mostbet на данный момент

Это надобно в видах обеспечения безвредности абсолютно всех финансовых...

Onlayn qumar evində oyunların əlifbası pin

Üstəlik, sədaqət proqramlarının nümayəndələri orijinal bonuslar və daha çox...

Qumar evi Pin AP Rəsmi veb saytı Casino Bastya Interactive

Yəni yüz ovqada bibor. 1.0 əmsalı ilə bir nəticə...

Рабочее 1xbet зеркало получите и распишитесь в данное время прямо сейчас Адвербиализация возьмите должностной веб-журнал 1хбет

Благодарствуя многоуровневой порядке допуска капитал клиентов фирмы могут танцевать...