4अप्रैल से शुरू होगी सुराज संकल्प यात्रा

Date:

f93f12564c0c006a421ca223af33844a_mउदयपुर )। विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ. राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कांग्रेस की क्रसंदेश यात्राञ्ज में सरकारी धन तथा मशीनरी के भारी दुरुपयोग की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि महंगाई आज बहुत बड़ी समस्या बन गई है। देश का प्रधानमंत्री बहुत बड़ा अर्थशास्त्री होने के बावजूद विकास दर 9 फीसदी से घट कर 5.47 फीसदी पर आ गई है, जो काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई घटाने का वादा किया, लेकिन चार साल बाद भी कांग्रेस के 100 दिन अभी पूरे नहीं हुए हैं।

 

यहां भाजपा कार्यालय में क्रसुराज संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक के बाद सिंह ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस राज में न तो देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, न देश की जनता। बांग्लादेशी घुसपैठियों ने पूर्वांचल में अस्थिरता पैदा कर दी है।

बजट की राशि में बड़ा भ्रष्टाचार: श्री सिंह ने सवाल खड़ा किया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद अब तक बजट की राशि का मात्र 54 फीसदी ही खर्च किया है। अब चुनावी वर्ष है, तथा बजट की 44 फीसदी राशि भी बची हुई है। सरकार के पास समय ही नहीं बचा है, फिर मात्र कुछ महीनों में इतनी बड़ी राशि कैसे खर्च करेगी। उन्होंने इस राशि में भारी भ्रष्टाचार होने का अंदेशा जताया है। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जिस सरकार में भंवरी कांड हुआ हो, और दो-दो मंत्री जेल में बंद है, उस सरकार से जनता क्या अपेक्षा करेगी।

चारभुजा से शुरू, उदयपुर में खत्म: श्री सिंह ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा का आगाज 4 अप्रैल को चारभुजा से होगा। पहले चरण में उदयपुर संभाग की यात्रा होगी, जो 13 वें दिन 16 अप्रैल को उदयपुर के गांधी ग्राउंड पर समाप्त होगी। यात्रा 6 अप्रैल को उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र में प्रवेश करेगी,यहां सभा भी होगी। इसके बाद वसुंधरा राजे की यात्रा जसवंतगढ़, मालवा का चौराहा, देवला, सुराज, जुड़ा, जोगीवड़ होते हुए कटारिया ने बताया की आदिवासी बाहुल्य कोटड़ा में पहुंचेगी। यहां पर वसुंधरा की सभा होगी। वे रात्रि विश्राम झाड़ोल में करेगी, 7 अप्रैल को उनकी झाड़ोल में सभा होगी। इसके बाद यात्रा बाघपुरा, मादड़ी, पीपलवास, बावलवाड़ा होते हुए खेरवाड़ा पहुंचेगी और यहां पर सभा होगी। रात्रि विश्राम ऋषभदेव में होगा।इसके बाद 8 अप्रैल को सुबह ऋषभदेव से यात्रा रवाना होकर यात्रा परसाद, चावंड होकर सलूंबर पहुंचेगी यहां पर सभा होगी। इसके बाद वसुंधरा करावली होते हुए लसाडिय़ा पहुंच कर यहां पर सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद यात्रा धामनिया होते हुए धरियावद पहुंचेगी। धरियावद में सभा को संबोधित कर वसुंधरा राजे रात्रि विश्राम धरियावद में करेगी, 9 अप्रैल को धरियावद से प्रस्थान करके सुराज संकल्प यात्रा मानपुर धाम होते हुए डूंगरपुर जिले में प्रवेश करेगी। जिले में जगह-जगह सभाएं होंगी।इसके बाद वसुंधरा की यात्रा 14 अप्रैल को वापस उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी। कानोड़ और भींडर में सभा होगी। यहां से यात्रा कीर की चौकी होते हुए चित्तौड़ जिले में प्रवेश करेगी। वसुंधरा राजे रात्रि विश्राम सांवरियाजी में करेगी। सुराज संकल्प यात्रा 16 को वापस उदयपुर जिले में प्रवेशी करेगी और फतहनगर में सभा होगी। इसके बाद मावली, डबोक, देबारी होते हुए शाम करीब 4.30 बजे वसुंधरा राजे की यात्रा उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर में सभा को संबोधित कर वसुंधरा राजे रात्रि विश्राम करेगी।यात्रा के संयोजक राजेंद्र सिंह राठोड़ ने बताया की राजस्थान में सुराज लाने की कल्पना के साथ वसुंधरा 33 जिलों में 8458 किमी की यात्रा करेगी यह यात्रा 79 दिनों में सम्पन्न होगी,कांग्रेस की सन्देश यात्रा पर कटाक्ष करते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा की सन्देश यात्रा बिन दूल्हें की बारात है ,और इसमें सरकारी मशीनरी का जमकर उपयोग किया जा रहा है

मिली सहयोग राशि

यहां पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान सुराज संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं की ओर से सहयोग राशि प्रदान की गई। श्री सिंह तथा श्री कटारिया ने बताया कि यात्रा के लिए गिर्वा मंडल की ओर से 2 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि दी गई है। इसी प्रकार खेरवाड़ा से करीब डेढ़ लाख रुपए की सहयोग राशि प्राप्त हुई है। इसके अलावा गोगुंदा, सलूंबर सहित अन्य स्थानों से भी सहयोग राशि मिली है।

Shabana Pathan
Shabana Pathanhttp://www.udaipurpost.com
Contributer & Co-Editor at UdaipurPost.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिन्दुस्तान जिंक के स्वास्थ्य अभियान के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजित

हिंदुस्तान जिंक, द्वारा स्वास्थ्य अभियान के तहत् विश्व स्तनपान...

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खनन कार्यों में आंतरिक प्रतिभा के कौशल एवं अवसर वृद्धि हेतु जावर में ‘हिंदुस्तान जिंक माइनिंग अकादमी’ का शुभारंभ

इस अनूठी पहल से भूमिगत खदानों में जंबो हेल्पर्स प्रमाणित ऑपरेटर बन सकेंगे - पांच महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 सप्ताह का क्लासरूम इंस्ट्रक्शन शामिल होगा उदयपुर, 30 जुलाई, 2022: देश की एकमात्र और विश्व...

हिन्दुस्तान जिंक की आरडी माइन को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा हेतु सिल्वर अवार्ड

हिन्दुस्तान जिंक के दरीबा स्मेल्टिंग काॅम्प्लेक्स के राजपुरा दरीबा...